Jee Advanced 2023 Results: धृति बर्णवाल लड़कियों में झारखंड टॉपर, किसलय को ऑल इंडिया में 519वीं रैंक

जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट आ गया है. झारखंड के स्टूडेंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. धृति बर्णवाल पूरे स्टेट में लड़कियों में पहले नंबर पर हैं, जबकि किसलय को ऑल इंडिया में 519वीं रैंक मिली है. धृति आईआईटी से कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगी.
Jee Advanced 2023 Results: जेईई एडवांस्ड 2023 में झारखंड के स्टूडेंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 249 नंबर लाकर किसलय ऑल इंडिया रैंकिंग में 519वें नंबर पर रहे. 239 नंबर लाकर धृति बर्णवाल लड़कियों की स्टेट टॉपर बनी हैं. ऑल इंडिया में धृति की रैंकिंग 544वीं है. धृति अपने रिजल्ट से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद और बेहतर की थी, लेकिन जो मिला है, उससे वह प्रसन्न हैं.
आईआईटी से कम्प्यूटर साइंस की करेंगी पढ़ाई
धृति बर्णवाल को इस बात की खुशी है कि वह आईआईटी से पढ़ाई करेंगी. वह आईआईटी से कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगी. भविष्य में वह क्या बनना चाहती हैं, इस सवाल के जवाब में धृति ने कहा कि सबसे करीब जो लक्ष्य है, उसे पहले हासिल कर लेना है. यही मेरी सोच है. मैं लंबी प्लानिंग नहीं करती. आगे क्या करना है, उसके बारे में बाद में सोचेंगे.
हर दिन 11 घंटे पढ़ती थीं धृति बर्णवाल
धृति ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का उनका सपना है. इसलिए आईआईटी की तैयारी शुरू की. 10वीं से ही धृति ने आईआईटी की तैयारी शुरू कर दी थी. हर दिन कोचिंग में 8 घंटे बीतते थे. घर में भी कम से कम 3 घंटे वह रोज पढ़ती थी. यानी कुल मिलाकर 11 घंटे की पढ़ाई धृति हर दिन करती थी.
रात में सिर्फ सोती थी, सुबह पढ़ती थी : धृति बर्णवाल
धृति बर्णवाल ने यह भी बताया कि वह कभी रात में नहीं पढ़ती थी. रात में सिर्फ सोती थी. सुबह जल्दी उठ जाती थी और पढ़ाई करती थी. फिजिक्स उनका पसंदीदा सब्जेक्ट है. इसी सब्जेक्ट में उन्हें सबसे ज्यादा 104 अंक मिले हैं. धृति ने कहा कि कोरोना काल में उनकी तैयारी बहुत अच्छी रही. कोरोना काल उनके लिए वरदान साबित हुआ. पढ़ाई में कभी कोई बाधा नहीं आयी.
तैयारी करने में कोचिंग का मिला फायदा
धृति ने बताया कि स्कूल में उनके टीचर्स ने उन्हें अच्छे से गाइड किया. माता-पिता ने भी पूरा सहयोग किया. अपनी सफलता का श्रेय वह माता-पिता के अलावा स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर्स के साथ-साथ अपने कोचिंग के टीचर्स को देती हैं. उन्होंने कहा कि कोचिंग में भी वह सेल्फ स्टडी ही किया करतीं थीं. तैयारी में कोचिंग का उन्हें बहुत फायदा मिला.
किसी और से प्रभावित न हों, अपनी तैयारी खुद करें
आईएएस अधिकारी की बेटी धृति बर्णवाल ने कहा कि अगर सफलता चाहिए, तो किसी और से अपनी तुलना न करें. उससे प्रभावित न हों. मैं भी पहले बहुत जल्दी किसी और के मार्क्स देखकर प्रभावित हो जाती थी. उसके नंबर इतने ज्यादा कैसे आ गये. अगर सफलता चाहिए, तो अपनी तैयारी कीजिए. अपने तरीके से तैयारी कीजिए, आपको भी सफलता मिलेगी.
Also Read: JEE Advanced Result 2023 LIVE Updates: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, जानें टॉपर का नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




