रांची पहुंचे जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक चौधरी, मीडिया से बातचीत में कही ये बात

Edited by Kunal Kishore
Updated:
विज्ञापन

जदयू अध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ ललन सिंह और झारखंड के जदयू अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. इससे पहले ललन सिंह मई में भी झारखंड के दौरे पर आए थे.

विज्ञापन

रांची : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और झारखंड जदयू के प्रभारी सह बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. जहां रांची एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद ललन सिंह ने कहा कि झारखंड का यह दौरा संगठन को मजबूत करने के लिए है. वहीं, बिहार में मंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा 2024 के चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए है. हमारे लिए चिंता की बात यह है कि एक समय पर झारखंड में पार्टी के 11 विधायक हुआ करते थे लेकिन अभी एक भी नहीं है. इस पर मंथन किया जाएगा. साथ ही साथ आने वाले समय में संगठन को भी मजबूती प्रदान की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में नीतीश कुमार भी झारखंड दौरे पर आ सकते हैं. वे पार्टी की सभी स्थितियों पर अपनी नजर रखे हुए हैं. बता दें कि ललन सिंह आज अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं. इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे.

Also Read: सीएम नीतीश कुमार ने मुंगेर में मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास, ललन सिंह के लिए वोट भी मांगा
मई महीने में भी रांची आये थे ललन सिंह

गौरतलब है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इससे पहले मई में झारखंड आए थे. इस दौरान वे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक हालात और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई थी.

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola