तिरंगा यात्रा में उमड़ा जैन सैलाब
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
देश के सेना के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ब्लॉक चौक से शंकर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, ओरमांझी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बुधवार को अमृत महोत्सव के तहत देश के सेना के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ब्लॉक चौक से शंकर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने किया. यात्रा में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने छात्र-छात्राओं से कहा कि देश के जवान सुरक्षा में दिन-रात बॉर्डर पर सेवा देते रहते हैं, तभी हम चैन की नींद सोते हैं. ऑपरेशन सिंदूर में देश के तीनों सेनाओं ने दुश्मनों के घर में घुस कर मारने का कार्य किया. इसलिए वीर शहीदों के सम्मान में हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा कर उनका हौसला बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है. हम सभी को भी देश में संविधान व तिरंगा का सम्मान करना चाहिए. पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि तिरंगा हमारा आन बान और शान है. इसका सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है. तिरंगा यात्रा में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, आरटीसी कॉलेज, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, कलकता पब्लिक स्कूल, माउंट कार्मेल स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शिवाजी प्रतिभा उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. यात्रा में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, बीडीओ कामेश्वर बेदिया, अमर नाथ चौधरी, रंधीर चौधरी, मानकी राजेंद्र शाही, दिलीप मेहता, राजकिशोर साहू, पुष्पा कुमारी, सपना कुमारी, रोहित साहू, अलख नाथ महतो, दीपक बड़ाइक, शशि मेहता, अलखनाथ महतो, लक्ष्मण साहू आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










