Holi Special Train : होली में पटना व यूपी जाना होगा आसान, रेलवे ने स्टार्ट की ये स्पेशल ट्रेंन

Updated at : 14 Mar 2024 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Jaynagar Holi Special Train

रांची से जयनगर के लिए 12 मार्च को चलेगी होली स्पेशल ट्रेन.

होली में टिकटों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने रांची से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन खोलेगी.

विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा एवं होली फेस्टिवल के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेंन की शुरुआत की है. ट्रेन संख्या 08821/08822 रांची – गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. यह ट्रेन धनबाद, जसीडीह, पटना होते हुए गोरखपुर को जाएगी.

ट्रेन रांची से शुक्रवार को प्रस्थान करेगी

ट्रेन संख्या 08821 रांची – गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 22/03/2024 (शुक्रवार) को रांची से प्रस्थान करेगी. रांची से यह ट्रेन शुक्रवार को रात 21:45 बजे, मूरी आगमन 22:48 बजे प्रस्थान 22:50 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 23:38 बजे प्रस्थान 23:40 बजे, धनबाद आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:20 बजे, मधुपुर आगमन 04:40 बजे प्रस्थान 04:42 बजे, जसीडीह आगमन 05:08 बजे प्रस्थान 05:10 बजे, पटना आगमन 09:05 बजे प्रस्थान 09:15 बजे, छपरा आगमन 11:30 बजे प्रस्थान 11:40 बजे एवं गोरखपुर आगमन शनिवार 16:00 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 08822 गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 24/03/2024 (रविवार) को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी

गोरखपुर से रांची के लिए यह ट्रेन रविवार 05:00 बजे खुलेगी. उसके बाद छपरा आगमन 07:50 बजे प्रस्थान 07:55 बजे, पटना आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, जसीडीह आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:07 बजे, मधुपुर आगमन 14:33 बजे प्रस्थान 14:35 बजे, धनबाद आगमन 15:35 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 18:05 बजे प्रस्थान 18:10 बजे, मूरी आगमन 19:05 बजे प्रस्थान 19:07 बजे एवं रांची आगमन रविवार 21:25 बजे होगा. इन ट्रेनों में जनरेटर यान के 02कोच, एवं वातानुकूलित 3-टियर (इकनॉमी) के 17 कोच होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola