Holi Special Train : होली में अब बिहार जाना होगा आसान, रेलवे ने शुरू किया स्पेशल ट्रेन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2024 5:50 AM

विज्ञापन

Indian Railways News

ट्रेंन संख्या 08838 रांची – जयनगर होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 23/03/2024 (शनिवार) को रांची से प्रस्थान करेगी और रविवार को वापसी करेगी.

विज्ञापन

होली के आते ही ट्रेंनों में टिकट की मार शुरू हो रही है. इसी को देखते हुए रेलवे ने रांची से जयनगर जाने के लिए स्पेशल ट्रेंन चलाने वाली है. ट्रेंन संख्या 08838 रांची – जयनगर होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 23/03/2024 (शनिवार) को रांची से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेंन रांची से किउल, बरौनी, दरभंगा होते हुए जयनगर की जाएगी.

ट्रेन रांची से रात को 11: 55 से चलेगी

ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:55 बजे, मुरी आगमन 01:05 बजे प्रस्थान 01:07 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:10 बजे, प्रस्थान 02:15 बजे, धनबाद आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:25 बजे, जसीडीह आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:12 बजे, झाझा आगमन 08:45 बजे, प्रस्थान 08:50 बजे, किउल आगमन 09:30 बजे प्रस्थान 09:32 बजे, बरौनी आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:15 बजे, समस्तिपुर आगमन 12:50 बजे प्रस्थान 12:55 बजे, दरभंगा आगमन 14:10 बजे प्रस्थान 14:15 बजे एवं जयनगर आगमन रविवार 16:30 बजे होगा.

ट्रेन जयनगर से रात 11: 50 से करेगी वापसी

ट्रेन का जयनगर प्रस्थान रविवार 23:50 बजे, दरभंगा आगमन 01:30 बजे प्रस्थान 01:35 बजे, समस्तिपुर आगमन 02:55 बजे प्रस्थान 03:00 बजे, बरौनी आगमन 04:00 बजे प्रस्थान 04:05 बजे, किउल आगमन 05:00 बजे प्रस्थान 05:02 बजे , झाझा आगमन 06:15 बजे प्रस्थान 06:20 बजे , जसीडीह आगमन 06:55 बजे प्रस्थान 06:57 बजे , धनबाद आगमन 10:55 बजे, प्रस्थान 11:00 बजे , बोकारो स्टील सिटी आगमन 13:30 बजे प्रस्थान 13:35 बजे, मुरी आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:32 बजे एवं रांची आगमन सोमवार 16:45 बजे होगा. इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 22 कोच, कुल 24 कोच होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन