हैदराबाद, रक्सौल, चर्लपल्ली, मालदा, सूरत और गोवा जाने वाली ट्रेनें रद्द, यहां देखें डेट

Indian Railways
Indian Railways News: अप्रैल के अंत में या मई के शुरुआती दिनों में अगर आपने भी कहीं घूमने का प्लान किया है, खासकर हैदराबाद, रक्सौल, चर्लपल्ली, मालदा, सूरत या गोवा जैसे शहर जा रहे हैं, तो ट्रेन का स्टेटस एक बार जरूर चेक कर लें. भारतीय रेलवे ने इन जगहों पर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. किन-किन तारीखों पर ट्रेनों को रद्द किया गया है, यात्रा करने से पहले उन ट्रेनों की पूरी लिस्ट यहां देख लें.
Indian Railways News: गर्मी की छुट्टियों में और उससे पहले अगर आपने भी ट्रेन से हैदराबाद, रक्सौल, चर्लपल्ली या गोवा जाने का प्लान बनाया है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. आज ही जान लें कि कहीं आपकी यात्रा की तारीख पर आपकी ट्रेन रद्द तो नहीं कर दी गयी है. भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, जिसे अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई के पहले और दूसरे सप्ताह में रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गयी है. उन ट्रेनों की सूची भी हम आपको यहां बता देते हैं, जो आने वाले दिनों में रद्द रहेगी. रांची मंडल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के गोंदिया रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली इन ट्रेनों को रद्द किया गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हैदराबाद-रक्सौल समेत 8 ट्रेनें रद्द
- ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 01.05.2025 को हैदराबाद से रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन 04.05.2025 को रक्सौल से रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन 29.04.2025 और 03.05.2025 को चर्लपल्ली से रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 02.05.2025 और 06.05.2025 को दरभंगा से रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन 02.05.2025 को वास्को द गामा (गोवा) से रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस ट्रेन 05.05.2025 को जसीडीह से रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन 03.05.2025 को मालदा टाउन से रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन 05.05.2025 को सूरत से रद्द रहेगी.
इसे भी पढ़ें
Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे का मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें रद्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




