रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें री-शेड्यूल, देरी से रवाना होंगी हटिया-टाटा एक्सप्रेस

Published by :Sameer Oraon
Published at :13 Apr 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News

झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें चलेंगे देर से

Indian Railways News: रांची रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है. आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक की वजह से हटिया-खड़गपुर और टाटा-हटिया एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से रवाना होंगी, वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

Indian Railways News, रांची (राजेश झा की रिपोर्ट): दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में बुनियादी ढांचे के विकास और रोलिंग ब्लॉक के कारण झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है. इस वजह से रेल यात्रियों को 14 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच यात्रा करने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है रेल मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

विलंब से चलेंगी ये ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 14 अप्रैल को अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से हटिया स्टेशन से रवाना होगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के समय में भी फेरबदल किया गया है. यह ट्रेन 14 अप्रैल को अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे और 16 अप्रैल को दो घंटे की देरी से टाटानगर से खुलेगी. परिचालन में इस बदलाव का सीधा असर उन दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा जो इन रूटों पर निर्भर हैं.

Also Read: चतरा: पिस्टल की नोक पर CSP संचालक से 2.96 लाख की लूट, बैंक से लौटते वक्त अपराधियों ने घेरा

मार्ग में परिवर्तन

ब्लॉकिंग के कारण न केवल ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है, बल्कि टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग को भी डायवर्ट किया गया है. ट्रेन संख्या 18601 14, 15, 16 और 18 अप्रैल को अपने नियमित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी. इन तारीखों पर यह ट्रेन चांडिल से गुंडा बिहार होते हुए मुरी तक जाएगी. इस बदलाव के कारण पुरुलिया और कोटशिला जाने वाले यात्रियों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है.

विकास कार्य पूरा होते ही फिर सामान्य होगी ट्रेनें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, पूछताछ काउंटर या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जांच लें. विकास कार्यों के पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा.

Also Read: ट्रेन में WT चलने वाले सावधान! झारखंड के इस स्टेशन गप्प से धर लेते हैं टीटी, भी 284 धराए

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola