दीपावली व छठ की लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए झारखंड से बिहार के लिए चलेगी दो स्पेशल ट्रेन

Published by :Sameer Oraon
Published at :13 Oct 2022 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
दीपावली व छठ की लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए झारखंड से बिहार के लिए चलेगी दो स्पेशल ट्रेन

दिवाली व छठ की बढ़ती भीड़ को देखते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन से बिहार के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलेगी. 28 अक्तूबर को सांतरागाछी-पटना-सांतरागाछी ट्रेन खुलेगी. इधर बस में भी दिवाली के बाद की सीटें फुल हो चुकी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: दिवाली और छठ को देखते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो चुकी है. करीब 350 से अधिक वेटिंग है. बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों की सीटें फुल हैं. इसके लिए सांतरागाछी-पटना-सांतरागाछी छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलायेगी जायेगी.

इस दिन चलेगी ट्रेन :

28 अक्तूबर को सांतरागाछी-पटना-सांतरागाछी ट्रेन ( 08109/ 08110) टाटानगर से 18:25 बजे खुलेगी. 29 अक्तूबर को पटना-सांतरागाछी छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08110) टाटानगर 01:15 बजे पहुंचेगी.

दिवाली के बाद की सीटें फुल, बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार

दिवाली और छठ के कारण बसों में सीटों की बुकिंग शुरू हो गयी है. दिवाली के बाद की सीटें बुक हो चुकी है. बस एसोसिएशन के राम उदय शर्मा ने बताया कि दिवाली के बाद पटना, छपरा, सिवान, बिहार शरीफ समेत अन्य जगहों को जाने वाली बसों में सीटें बुक हो चुकी है. बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर बस मालिकों से बैठक की जा रही है. कोरोना काल में बंद बसों को फिर से चालू कराने पर विचार हो रहा है ताकि यात्रियों को सुविधा दी जा सके. इस पर जल्द फैसला हो जायेगा.

मानगो बस स्टैंड से हटायी गयीं 18 बसें, 10 को देर रात तक हटा लेने का आदेश

भुइयांडीह बस स्टैंड परिसर में लंबे समय से खड़ी बसों को हटाने की कार्रवाई बुधवार को की गयी. जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के नेतृत्व में टीम ने 18 बसों को हटाया. 10 बसों को देर रात तक हटा लेने का आदेश दिया गया है. टीम में प्रभारी डीएसपी (ट्रैफिक) कमल किशोर, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, साकची ट्रैफिक थाना प्रभारी मौजूद थे.

बस स्टैंड में लंबे समय से खराब पड़ी 28 बसों को हटाने के लिए नोटिस जारी की गयी थी. बस मालिकों को 24 घंटे का समय दिया गया था. डीटीओ दिनेश रंजन ने बताया कि परिसर में बसों के खड़े रहने से जाम की स्थिति बन रही थी. ये बसें कोरोना काल परिसर में खड़ी-खड़ी बेकार हो गयी थी. ऐसी 28 बसों को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन