रांची के 1350 रामभक्तों को लेकर आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना, बाबूलाल मरांडी ने साझा की यादें

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Feb 2024 9:16 PM

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप सभी रामभक्त भाग्यशाली हैं कि चंद घंटों में आप अयोध्या में भव्य एवं दिव्य मंदिर में रामलला का दर्शन कर सकेंगे. उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर सिर्फ प्रभु राम का मंदिर नहीं बल्कि ये राष्ट्र का मंदिर है.

विज्ञापन

रांची: रांची के 1350 रामभक्तों को लेकर आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई. इसमें रांची लोकसभा अंतर्गत रामभक्त शामिल थे. ये सभी अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भगवा ध्वज दिखाकर ट्रेन को रवाना किया.

मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप सभी रामभक्त भाग्यशाली हैं कि चंद घंटों में आप अयोध्या में भव्य एवं दिव्य मंदिर में रामलला का दर्शन कर सकेंगे. उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर सिर्फ प्रभु राम का मंदिर नहीं बल्कि ये राष्ट्र का मंदिर है. 1992 में जब मैं अयोध्या गया था तब वहां प्रभु श्रीराम टेंट में हुआ करते थे. लेकिन आज वहां भव्य एवं दिव्य मंदिर बन कर तैयार है. और भारत की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को दुनिया के पटल में प्रकाशमय कर रहा है. उन्होंने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर देश के एक-एक सनातनियों के साथ जुड़ा हुआ है.

Also Read: झारखंड से अयोध्या के लिए कब से चलाई जाएगी आस्था स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने दी बड़ी जानकारी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत की पहचान राम, कृष्ण, शिव, दुर्गा से है. और जो भारत को जानना और समझना चाहते है वो इन सभी देवी-देवताओं और महापुरुषों को जाने बगैर भारत को नहीं जान सकते. वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम ने आप सभी को अपने पास बुलाया है. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों के लंबे संघर्ष के बाद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर मिला है.

कर्मवीर सिंह ने कही ये बात

कर्मवीर सिंह कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्री राम अपने 14 वर्षों के वनवास यात्रा में अनुशासन के साथ रहे उसी अनुशासन के साथ रामभक्तों को भी रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी राम भक्त वहां से पूजा का प्रसाद और स्मृतियों को संजो कर वापस आएंगे और अपने-अपने गांव-मोहल्लों में लोगो के बीच बैठकर प्रसाद वितरण करेंगे.

रामजन्मभूमि अयोध्या दर्शन के संयोजक शशिभूषण भगत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. जबकि संचालन प्रदेश आस्था स्पेशल ट्रेन के प्रमुख बबन गुप्ता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सांसद संजय सेठ ने किया. कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, मनोज सिंह, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, शशिभूषण भगत, योगेंद्र प्रताप सिंह, बबन गुप्ता, वरुण साहू, सुरेंद्र महतो, सुबोध सिंह गुड्डू, संजीव विजयवर्गीय,रामकुमार पाहन, रमेश सिंह, नीरज सिंह, बलराम सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र पटेल, जितेंद्र वर्मा, सूरज चौरसिया, संजय जायसवाल, अनिल कुमार सिंह, चंदन गुप्ता, धीरज महतो, विश्वजित सिंह, रोमित नारायण सिंह, अश्विनी सिखुजा, अनिता वर्मा, रामलगन राम,गुरुविंदर सिंह सेठी, सोनू सिंह,ज्योति सिन्हा, दिव्या साहू, विणा मिश्रा, नम्रता सोनी, धर्मवीर सिंह,सचिन साहू, तरुण दास, सहित कई उपस्थित हुए.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola