ePaper

रेल यात्री कृपया ध्यान दें! धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनों के रूट हो गए हैं डायवर्ट

Updated at : 07 Nov 2024 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
dhanbad alappuzha express train indian railways

धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस.

Indian Railways: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! झारखंड से दक्षिण भारत जाने वाली धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है. अब किस रूट से चलेगी, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Indian Railways: झारखंड से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले रेल यात्री कृपया ध्यान दें. धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के समय बदल गए हैं. जिन ट्रेनों के समय बदले हैं, उनमें एक ट्रेन धनबाद जिले से चलती है, जबकि 2 ट्रेनें राजधानी रांची के हटिया से खुलती हैं.

ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से बदला गया है ट्रेनों का रूट

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) ने यह जानकारी दी है. सीपीआरओ ने बताया है कि धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस, हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस और हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग बदल गया है. सीपीआरओ ने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे में चल रहे विकास कार्यों की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाना है. इसकी वजह से इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. कुछ दिनों के लिए ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी.

धनबाद अलपुझा एक्सप्रेस ताडेपल्लीगुडेम और एलूरू नहीं जाएगी

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के सीपीआरओ ने कहा है कि 13351 धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस ट्रेन 08 नवंबर 2024, 11 नवंबर 2024 और 12 नवंबर 2024 को अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा की बजाय निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा के रास्ते चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन ताडेपल्लीगुडेम और एलूरु स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

एलूरू नहीं जाएगी हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

सीपीआरओ ने बताया कि 22837 हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 11 नवंबर 2024 को अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलूरू, विजयवाड़ा की बजाय परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा के रास्ते चलेगी. मार्ग परिवर्तन की वजह से यह ट्रेन एलूरू स्टेशन पर नहीं रुकेगी.

हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरू एक्सप्रेस का भी रूट डायवर्ट

उपरोक्त दोनों ट्रेनों के अलावा 12835 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन 12 नवंबर 2024 को अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलूरू, विजयवाड़ा के रास्ते जाने की बजाय परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा के रास्ते चलेगी.

Also Read

Train News: धनबाद से चलने वाली इस ट्रेन का बदल गया रूट, जानें क्यों और कब से

Train News: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें हो गईं हैं रद्द, कुछ के समय बदले, कई के रूट में हुआ बदलाव

Good News: पुरी-आनंद विहार ट्रेन मुरी होकर चलेगी, रांची-गोड्डा ट्रेन में अतिरिक्त कोच

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola