भारतीय संस्कृति हमारी पहचान है : डॉ सीएस ठाकुर

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
मैक्लुस्कीगंज. वाईबीएन गुरुकुलम में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिथिलेश प्रजापति, प्रखंड समन्वयक, गायत्री शक्ति पीठ डकरा व मुकेश यदुवंशी प्रखंड युवा समन्वयक डकरा उपस्थित थे. भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. गुरुकुलम के प्रधानाचार्य सह निदेशक डॉ सीएस ठाकुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान है. हमें अपने संस्कारों और परंपराओं को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए. वहीं विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाने व समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया. इस अवसर पर शिक्षक डॉ. अवध किशोर सिंह, शशांक तिवारी, शुभम मुखर्जी, सुनीता, पूजा, राहुल, भारती, कलावती, सपना, दीपक, खुशबू, रितु सेठ व अन्य मौजूद थे.
वाईबीएन गुरुकुलम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्मान समारोह आयोजितB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




