सीसीएल मगध की टीम सेमीफाइनल में

Published at :27 Apr 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
सीसीएल मगध की टीम सेमीफाइनल में

तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच सीसीएल मगध क्रिकेट टीम और बोस्को इलेवन रांची के बीच खेला गया.

विज्ञापन

डकरा. डकरा स्टेडियम में खेले जा रहे तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच सीसीएल मगध क्रिकेट टीम और बोस्को इलेवन रांची के बीच खेला गया. सीसीएल मगध की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का सम्मान जनक स्कोर खड़ा किया.लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोस्को इलेवन रांची की टीम 146 रन पर ही सिमट गई.मैच के मैन ऑफ द मैच मगध सीसीएल क्रिकेट टीम के सचिन रहे जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी में 42 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली और गेंदबाजी में भी 4 ओवरों में 22 रन दे कर 2 विकेट हासिल किया.इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार आयोजन समिति के गणेश भुइयां और संतोष कुमार महतो ने संयुक्त रूप से दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola