आइएचएम रांची ने निकाली तिरंगा यात्रा
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
ब्राम्बे स्थित होटल प्रबंधन संस्थान रांची ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली.
विज्ञापन
मांडर.
ब्राम्बे स्थित होटल प्रबंधन संस्थान रांची ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली. पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देश तथा संस्थान के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार के मार्गदर्शन में यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जुड़ाव और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था. यात्रा संस्थान के परिसर से शुरू होकर ब्राम्बे ग्राम और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद संपन्न हुई. इस दौरान संस्थान द्वारा देशभक्ति और एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय लोगों के बीच 300 राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया. साथ ही लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया. तिरंगा यात्रा में संस्थान के संकाय के सदस्य, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्र शामिल थे.मांडर 1, तिरंगा यात्रा में शामिल लोग.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










