एचएस गुप्ता बने पीसीसीएफ वन्य प्राणी

वन विभाग ने एचएस गुप्ता को पीसीसीएफ वन्य प्राणी के पद पर पदस्थापित किया है. वन विभाग के पूर्व प्रभारी हॉफ शशि नंदकुलियार की सेवा कार्मिक विभाग को सौंप दी गयी है.
रांची : वन विभाग ने एचएस गुप्ता को पीसीसीएफ वन्य प्राणी के पद पर पदस्थापित किया है. वन विभाग के पूर्व प्रभारी हॉफ शशि नंदकुलियार की सेवा कार्मिक विभाग को सौंप दी गयी है. वन विभाग के पूर्व विशेष सचिव एके रस्तोगी को कार्यकारी निदेशक बंजर भूमि के पद पर पदस्थापित किया गया है.
वहीं एलआर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त पड़े बायोडायवर्सिटी बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर अखिलेश कुमार को पदस्थापित किया गया है. विभाग के ही अधिकारी शशिकर सामांता को एपीसीसीएफ प्रसार वानिकी दुमका का प्रभार दिया गया है.
डीके तेवतिया को एपीसीसीएफ पलामू और हजारीबाग का प्रभार दिया गया है. कुलवंत सिंह को एपीसीसीएफ कार्य नियोजना के पद पर पदस्थापित किया गया है. नंद किशोर सिंह को एपीसीसीएफ विकास के पद पर पदस्थापित किया गया है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










