हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

रांची रेल मंडल से परिचालित होने वाली बर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 4 फरवरी और 9 फरवरी को रद्द रहेगी. इसी तरह हटिया-बर्धमान मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 5 और 10 फरवरी को रद्द रहेगी. 22837/22838 हटिया-एर्नाकुलम–हटिया धरती आबा एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाये जाने की भी घोषणा की गयी है.
Jharkhand Train Cancelled: हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को अलग-अलग दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गयी है. इसमें बताया गया है कि 4, 5 और 9 फरवरी को कम से कम दो जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसमें पश्चिम बंगाल के हावड़ा से झारखंड की राजधानी रांची के बीच चलने वाली ट्रेन हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस शामिल है.
दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से बताया गया है कि पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल के बर्धमान स्टेशन पर विकास कार्यों के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इसलिए रांची रेल मंडल से परिचालित होने वाली बर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 4 फरवरी और 9 फरवरी को रद्द रहेगी. इसी तरह हटिया-बर्धमान मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 5 और 10 फरवरी को रद्द रहेगी.
दूसरी तरफ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन संख्या 22837/22838 हटिया – एर्नाकुलम – हटिया धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाये जाने की भी घोषणा की गयी है. बताया गया है कि एर्नाकुलम धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन में 6 फरवरी 2023 से 27 मार्च 2023 तक और एर्नाकुलम – हटिया धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन में 8 फरवरी 2023 से 29 मार्च 2023 तक वातानुकूलित 3-टियर के 2-2 अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे.
Also Read: Train News: ओड़िशा, हैदराबाद जाने वाली 10 जोड़ी ट्रेनें रद्द, दो ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट, ये है लिस्ट
-
13503 बर्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस 4 फरवरी 2023 और 9 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.
-
13504 हटिया – बर्धमान मेमू एक्सप्रेस 5 फरवरी 2023 और 10 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.
-
12019 हावड़ा – रांची शताब्दी एक्सप्रेस 9 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.
-
12020 रांची – हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस 9 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.
Also Read: Train News: टाटानगर, पटना और हावड़ा से चलने वाली ये ट्रेनें 16 नवंबर तक रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट
-
22837 हटिया – एर्नाकुलम धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन में 6 फरवरी 2023 से 27 मार्च 2023 तक वातानुकूलित 3-टियर के 2 अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे.
-
22838 एर्नाकुलम – हटिया धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन में 8 फरवरी 2023 से 29 मार्च 2023 तक वातानुकूलित 3-टियर के 2 अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




