मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बोले- तय समय पर हों सभी नियुक्ति परीक्षाएं
सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में नियुक्तिओं को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होंने अधिकारियों से निर्देश दिया कि पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार ही परीक्षा हो.
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सहायक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा सहित अन्य पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्दश दिया है कि सभी नियुक्ति परीक्षाएं तय समय पर पूरी की जायें.
सहायक आचार्य के रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
बैठक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने केवल सहायक आचार्य के रिजल्ट प्रकाशन पर रोक लगायी है. प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं है. उन्होंने कहा कि सहायक आचार्य के रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जायेगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री से कहा कि विभिन्न पदों के लिए आयोजित होनेवाली सभी प्रतियोगिता परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार ही होंगी.
परीक्षाओं के आयोजन को लेकर तिथियां हो चुकी है घोषित
विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के अभ्यर्थियों में परीक्षाओं की तिथि को लेकर किसी प्रकार का संशय नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आयोग पूर्व में ही विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन की तिथियां घोषित कर चुका है. उन तारीखों के अनुरूप परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी पूरी की जा रही है. बैठक में मुख्य सचिव एल ख्यिांगते व मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद थे.
इसी माह 4100 शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, मेरिट लिस्ट सात तक
झारखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में 4100 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया इस माह पूरी हो जायेगी. शिक्षकों की नियुक्ति के लिए गुरुवार को राज्य भर में अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग हुई. सभी जिलों को सात अगस्त तक फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करनी है. उसी के आधार पर नियुक्ति के लिए जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक होगी. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. राज्य में प्राथमिक व मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया वर्ष 2015-16 में शुरू हुई थी. नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन के आधार पर पद रिक्त रहने के बाद भी काउंसेलिंग रोक दी गयी थी. इसके अलावा गैर पारा कोटि में आवेदन करनेवाले पारा शिक्षकों का भी चयन नहीं किया गया था. उन अभ्यर्थियों के लिए फिर से काउंसेलिंग आयोजित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










