Hemant Soren Gift: रांची को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, जाम से मिलेगी निजात


Hemant Soren Gift: विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी सौगात दी. उन्होंने सिरमटोली फ्लाईओवर-सह-रेलवे-ओवर ब्रिज राज्य की जनता को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि इससे रांची के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी. मुख्यमंत्री लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास करें. प्लास्टिक से दूरी बनाने की भी अपील मुख्यमंत्री ने की.
Hemant Soren Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची को विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ी सौगात दी. हेमंत सोरेन ने सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोल चक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर / एलिवेटेड पथ-सह-आरओबी (रेल ओवरब्रिज) परियोजना राज्य को समर्पित किया. मुख्यमंत्री ने इस फ्लाईओवर का नामकरण झारखंड के सपूत दिवंगत कार्तिक उरांव के नाम पर करने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने वन भवन डोरंडा में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मुख्यमंत्री ने सिरमटोली सरना स्थल में पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख -समृद्धि और शांति की कामना की.
रांची के लोगों को ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शहरों के व्यवस्थित विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इस दिशा में कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकीं हैं. कई योजनाओं का क्रियान्वयन जल्द होगा. रांची को जाम से निजात दिलाने के लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है.
जनता का मिल रहा सहयोग – हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार को जनता का सहयोग मिल रहा है. उनकी सरकार जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ निभा रही है. उनकी सरकार शहर से लेकर गांव तक हर व्यक्ति, वर्ग, समुदाय और तबके के हितों का ध्यान रखते हुए योजनाओं को धरातल पर उतार रही है.
दूसरे देशों और राज्यों की अच्छी व्यवस्था अपनाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश और राज्य से अपने राज्य की तुलना उचित नहीं है. हर देश की अपनी अलग-अलग व्यवस्थाएं, वातावरण, रहन-सहन और माहौल होते हैं. इसे अपने प्रदेश में लागू करना उचित नहीं है. वहां की बेहतर व्यवस्था को अपने राज्य के वातावरण, जरूरतों और परिस्थितियों के अनुरूप अपना सकते हैं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वीर-वीरांगनाओं का राज्य है झारखंड
हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों और वीरांगनाओं की धरती है. हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया था. संविधान निर्माण समिति में भी राज्य के कई लोग थे. उन वीर शहीदों और शख्सीयतों को सम्मान देने की परंपरा कभी नहीं रुकेगी.

पूरी दुनिया के लिए पर्यावरण एक बड़ी चुनौती
झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि आज पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ लगातार हो रहा है. पर्यावरण पर हो रहा यह हमला मानव जीवन और जीव जंतुओं के लिए खतरा बनता जा रहा है. पर्यावरण आज पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है. अगर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे नहीं आये, तो हम सभी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने से कोई रोक नहीं सकता.
वनों को बढ़ाने का प्रयास करना है – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति का सीधा संबंध हमारे जीवन से है. पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जीवन और अन्य जीव-जंतु सुरक्षित रहेंगे. इसलिए वनों को बढ़ाने का प्रयास करना है. उन्होंने लोगों से कहा कि इसके लिए हम सभी सिर्फ एक-एक पेड़ भी लगाएं, तो निश्चित तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा. यह पर्यावरण के लिए काफी निर्णायक साबित होगा.

झारखंड का नाम ही हरियाली का प्रतीक – हेमंत सोरेन
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का नाम ही हरियाली का प्रतीक है. जल, जंगल और जमीन इस राज्य की पहचान है. इतना ही नहीं, किसी न किसी माध्यम से हम सदियों से प्रकृति की पूजा करते आ रहे हैं. हमें न सिर्फ प्रकृति के साथ जुड़े रहना है, बल्कि इसे और समृद्ध करने की भी पहल करनी है.
संतुलित विकास आज की जरूरत
हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें विकास की नयी ऊंचाइयों को छूना है. पर्यावरण का भी ख्याल रखना है. मानव जीवन और जीव जंतुओं को भी सुरक्षित करना है. पर्यावरण के साथ तालमेल स्थापित करना आज की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह संतुलित विकास से ही संभव है.
दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के साथ आगे आना होगा
हेमंत सोरेन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के स्तर पर कई नियम-कानून और नीतियां हैं, लेकिन नियमों और नीतियों से बेहतर है कि सभी दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के साथ पर्यावरण को सुरक्षित करें. हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होगा, तभी प्रकृति को सुरक्षित रखा जा सकेगा.
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा
हेमंत सोरेन ने कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है. एक छोटा-सा प्लास्टिक का बैग आपकी जिंदगी को खतरे में डाल सकता है. इसलिए प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक आने के पूर्व भी हमारी जिंदगी चल रही थी. हम एनवायरमेंट फ्रेंडली सामानों का इस्तेमाल कर रहे थे और प्रकृति का बचाव भी हो रहा था. एक बार फिर हमें वैसी चीजों का इस्तेमाल शुरू करना होगा, ताकि पर्यावरण को नुकसान नहीं हो.
उद्घाटन समारोह में ये लोग भी रहे मौजूद
इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक अमित कुमार महतो, विधायक सुरेश बैठा, राज्य समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव सुनील कुमार, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, सचिव अबुबकर सिद्दीकी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार औऱ रांची रेल मंडल के डीआरएम सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
नक्सलवाद, अपराध, मानव तस्करी और ड्रग्स के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी
2 दिन के लिए देवघर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यात्रा को यादगार बनाने में जुटी झारखंड सरकार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए