ePaper

Kal Ka Mausam : देवघर में भारी बारिश के बाद ट्रफ में समाया चक्रवात, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 05 Jun 2025 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
kal ka mausam jharkhand weather tomorrow 6 june 2025

झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा.

Kal Ka Mausam देवघर के सिकटिया समेत कई जगहों पर भारी बारिश के बाद झारखंड में मौसम बदलने वाला है. बिहार और झारखंड का साइक्लोनिक सर्कुलेशन ट्रफ में समा गया है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि राज्य के पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में वर्षा हो सकती है, लेकिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा, यहां जानें.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश के बाद झारखंड और दक्षिण बिहार का चक्रवात ट्रफ में समा गया है. इसके बाद झारखंड का मौसम बदलने वाला है. उत्तरी बांग्लादेश और उससे सटे इलाकों में समुद्र तल से करीब .9 किलोमीटर ऊपर अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि एक ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से पूर्वोत्तर बांग्लादेश होते हुए ओडिशा, झारखंड और उसे सटे दक्षिण बिहार, पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों से गुजर रहा है. इसके असर से आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी हो सकती है.

2-4 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ेगा अधिकतम तापमान

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (Prabhatkhabar.com) को बताया कि 5 जून को झारखंड के कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होता नहीं दिख रहा है. इसके बाद अगले 4 दिन में उच्चतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होगी.

पूर्वी और मध्य झारखंड में हल्की बारिश संभव

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 6 जून को झारखंड के पूर्वी एवं इससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से 6 जून के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में 6 जून को छाये रहेंगे आंशिक बादल

रांची के मौसम का भी पूर्वानुमान मौसम केंद्र ने जारी किया है. इसके मुताबिक, 6 जून 2025 को आंशिक बादल छाये रहेंगे. गर्जन वाले बादल भी रांची में बन सकते हैं. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

देवघर के सिकटिया में हुई सबसे ज्यादा वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि मानसून मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड आईलैंड और बालूरघाट से गुजर रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक 73.6 मिलीमीटर वर्षा देवघर के सिकटिया में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.6 सेंटीग्रेड जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम 20.1 डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान लातेहार में रहा.

इसे भी पढ़ें

Aaj Ka Mausam: झारखंड में 5 जून को कैसा रहेगा मौसम? आईएमडी ने 16 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

LPG Price Today: 5 जून को आपके शहर में कितने में मिल रहा है एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें

Birsa Tourist Circuit: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगी भगवान बिरसा से जुड़ी ये जगहें

TMC की फायरब्रांड नेता महुआ मोईत्रा ने BJD नेता से गुपचुप रचायी शादी

Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, झारखंड के इस जिले में बदलने वाला है मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola