ePaper

Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की रांची को हाईटेक रोड की सौगात, 322 करोड़ से बनेगी आधुनिक सड़क, समय की होगी बचत

Updated at : 11 Feb 2025 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
Hemant Soren

सीएम हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

Hemant Soren Gift: रांची जिले के डोरंडा के कुसई से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक नयी हाईटेक सड़क बनायी जाएगी. इस योजना की तकनीकी स्वीकृति दे दी गयी है. 322 करोड़ से इसका निर्माण कराया जाएगा.

विज्ञापन

Hemant Soren Gift: रांची-डोरंडा के कुसई से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक एक नयी हाईटेक सड़क बनाने की योजना को तकनीकी स्वीकृति दी गयी है. अब प्रशासनिक स्वीकृति की तैयारी है. उसके बाद काम शुरू कराने की दिशा में विभाग आगे बढ़ेगा. 4.67 किमी लंबी इस सड़क को करीब 322 करोड़ रुपये में बनाया जायेगा. यानी एक किमी सड़क की लागत 69 करोड़ रुपये आयेगी. यह लागत निर्माण व भू-अर्जन दोनों का है. इस सड़क पर एलिवेटेड सड़क का भी निर्माण होगा. आधुनिक सड़क की सारी सुविधाएं इसमें उपलब्ध रहेंगी.

पथ निर्माण विभाग बनाएगा सड़क


पथ निर्माण विभाग की ओर से इसका निर्माण कराया जाना है. यह सड़क कुसई से बड़ा घाघरा होते हुए एयरपोर्ट के वैकल्पिक फोर लेन सड़क से जुड़ेगी. यहां पहले से ही कुटियातू से एयरपोर्ट तक फोर लेन सड़क बन रही है. इसी सड़क से हेथू में सड़क को जोड़ा जायेगा. यह फोर लेन की बिल्कुल नयी सड़क होगी. ग्रीन फील्ड सड़क के किनारे साइकिल ट्रैक होगा. साइकिल ट्रैक ऊपर से कवर्ड रहेगा. सोलर पैनल से यह कवर्ड होना है. इससे बिजली का उत्पादन होगा और इसी बिजली से अंधेरा होते ही सड़क रोशनी से जगमग करेगी. इससे अतिरिक्त ऊर्जा भी पैदा करने की तैयारी है. वहीं सड़क पर जगह-जगह बैठने की व्यवस्था होगी. इसके लिए सड़क किनारे चेयर लगे होंगे. पैदल आने-जानेवालों के लिए फुटपाथ बनेगा.

आवागमन बेहतर होगा और समय बचेगा


अभी डोरंडा या रांची रेलवे स्टेशन की ओर से एयरपोर्ट जाने में लोगों को काफी वक्त लगता है. डोरंडा से हिनू होते हुए एयरपोर्ट जाना पड़ता है. वहीं नामकुम की ओर से भी एयरपोर्ट जाने में समय लगता है. इस सड़क के बन जाने से पांच से सात मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा.

हरमू नदी से सटे एरिया में पार्क बनेगा


इस योजना के साथ पार्क निर्माण की योजना भी शामिल है. रेलवे कॉलोनी के पहले हरमू नदी से सटे एरिया में पार्क बनाया जायेगा. इसमें सारी सुविधाएं होंगी. पार्किंग से लेकर बैठने व बच्चों के खेलने की व्यवस्था होगी. इसके माध्यम से इलाके को डेवलप किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: Traffic Jam: झारखंड का बरही चौक 36 घंटे से जाम, गाड़ियों की लगीं लंबी कतारें, भूख-प्यास से बेहाल दिखे लोग

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola