हेमंत सोरेन आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुनवाई आज, पिछली बार हाईकोर्ट ने दिया था ये निर्देश

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने प्रार्थी के खिलाफ किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगा दी. उस वक्त प्रार्थी ने अपने बचाव के पक्ष में कहा था वह अपने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गये थे.

विज्ञापन

रांची : सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर थाना में आचार संहिता उल्लंघन मामले में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देनेवाली हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में 21 नवंबर को सुनवाई होगी. इस मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ 21 नवंबर तक पीड़क कार्रवाई करने पर रोक है. पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दायर करने का निर्देश दिया था. साथ ही मामले में राज्य सरकार को प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया था.

क्या हुआ था पिछली सुनवाई के दौरान

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन आचार संहिता उल्लंघन मामले में बीते माह 17 अक्तूबर को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी. सुनवाई के बाद जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने प्रार्थी के खिलाफ किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगा दी. उस वक्त प्रार्थी ने अपने बचाव के पक्ष में कहा था वह अपने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गये थे. उन्होंने आचार संहिता का ल्लंघन नहीं किया था.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह के लिए आमंत्रण, 23 नवंबर को सजेगी गीत-संगीत की महफिल

इसलिए उन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी सही नहीं. प्रार्थी ने दर्ज प्राथमिकी व अदालत में चल रही कार्यवाही को निरस्त करने का आग्रह किया था. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी हेमंत सोरेन ने क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है. उन्होंने सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी (418/2014) को चुनौती दी है. हेमंत सोरेन ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है. बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम की निचली अदालत में भी उक्त मामले की सुनवाई चल रही है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola