Winter Session|Jharkhand Assembly|हेमंत सोरेन आज सीएम आवास में करेंगे यूपीए विधायक दल की बैठक

Winter Session|Jharkhand Assembly|मुख्यमंत्री आवास पर 3 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता हेमंत सोरेन करेंगे. इसमें विपक्ष के सवालों का कैसे जवाब दिया जाये, सरकार का पक्ष किस तरह से रखा जाये, इन विषयों पर चर्चा होगी. झारखंड में झामुमो की अगुवाई वाले महागठबंधन में कांग्रेस और राजद भी साझेदार है.
Winter Session|Jharkhand Assembly|झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) 18 दिसंबर (रविवार) को मुख्यमंत्री आवास में यूपीए (UPA) विधायकों की बैठक करेंगे. विधानसभा के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के सभी विधायकों को अपने आवास पर बुलाया है. इस बैठक में शीतकालीन सत्र (Winter Session of Jharkhand Assembly) में सरकार की रणनीति पर चर्चा की जायेगी. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपराह्न 3 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता हेमंत सोरेन करेंगे. इसमें विधानसभा में विपक्ष के सवालों का कैसे जवाब दिया जाये, सरकार का पक्ष किस तरह से रखा जाये, इन सभी विषयों पर चर्चा होगी. झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाले महागठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी साझेदार है.
Also Read: झारखंड में गूंजेगा ‘सिंहासन खाली करो कि जनता आती है’, हेमंत सोरेन सरकार की पोल खोलेगी BJP
शुक्रवार को विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भी विधानसभा सत्र की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की थी. इस बैठक में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल नहीं हुई थी. बता दें कि भाजपा ने भी कल यानी 18 दिसंबर को अपने विधायकों की बैठक बुलायी है. इस बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति बनायी जायेगी.
आज ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान की रणनीति के बारे में मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल को पूरी तरह से विफल करार दिया. दीपक प्रकाश ने महागठबंधन सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाये. इससे संकेत मिल रहे हैं कि इस बार विधानसभा का शीत सत्र हंगामेदार हो सकता है.
Also Read: हेमंत सोरेन सरकार पर बरसे BJP नेता बाबूलाल मरांडी, बोले-झारखंड में जनता के पैसों की मची है लूट
उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. इससे पहले हेमंत सोरेन की सरकार ने 1932 के खतियान और ओबीसी आरक्षण का बिल पास करने के लिए विशेष सत्र बुलाया था. हेमंत सोरेन ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया था. अब जबकि जेएसएससी नियुक्ति नियमावली को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, भाजपा हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




