जन्मदिन की बधाई देने के बजाय केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने CM हेमंत सोरेन पर कसा तंज, कही ये बात

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने रांची में मीडिया से बातचीत कर कहा कि झारखंड सरकार ने अब तक अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है. न ही अब तक विस्थापन आयोग का गठन हुआ. उन्होंने पीएम मोदी से उन्हें सीखने की सलाह दी है.

विज्ञापन

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर जोरदार हमला बोला हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया. रांची के इस सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री मोदी से सीखना चाहिए. उन्होंने जो भी वादा किया सब पूरा किया. उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता सरकार से परेशान है और इस चुनाव में उन्हें गुड बाय बोलेगी.

केंद्रीय रक्षा मंत्री बोले- प्रधानमंत्री से सीखना चाहिए

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने रांची में मीडिया से बातचीत कर कहा कि झारखंड सरकार ने अब तक अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है. न ही अब तक विस्थापन आयोग का गठन हुआ और न ही महिला आयोग का. कानून व्यवस्था यहां पर धवस्त हो चुका है. जनता अब भ्रम में नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रधानमंत्री मोदी से सीखना चाहिए, उन्होंने जो भी वादा किया था हर कुछ पूरा किया.

सांसद संजय सेठ बोले- इस सरकार से हर कोई परेशान

रांची से सांसद संजय सेठ ने कहा कि समाज का हर वर्ग इस सरकार से नाराज है. चाहे वो सहायक पुलिस हो या पारा शिक्षक. गांव में रहने वाले लोग हो या फिर युवा वर्ग सब लोग परेशान है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था. बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था. वादा पूरा न होने पर कुर्सी छोड़ने की बात कही थी. लेकिन आज ये खुद कुर्सी से चिपके हुए हैं. अभी ये फिर से लोगों को एक लाख देने की बात कर रहे हैं. मैं तो इन्हें चुनौती देता हूं कि ये वादा पूरा करके दिखाये. जनता इस बार इन्हें गुड बाय बोलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई लोगों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. कार्यकर्ता इस मौके पर 49 पौंड का केक भी काटेंगे. सीएम हेमंत के बर्थडे पर प्रधानमंत्री मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई लोगों ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है और उनकी लंबी उम्र की कामना की है. राहुल गांधी ने उनके जन्मदिन पर लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई. वंचितों, गराबों और आदिवासियों के हक की लड़ाई और उन पर होने वाले हर अन्याय के खिलाफ़ इंडिया गठबंधन डट कर लड़ेगा और साथ जीतेगा.

Also Read: CM हेमंत सोरेन ने जन्मदिन पर दिखाया अपने हाथ पर लगे कैदी का निशान, लिया ये संकल्प

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola