CM हेमंत सोरेन ने जन्मदिन पर दिखाया अपने हाथ पर लगे कैदी का निशान, लिया ये संकल्प
हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने हाथ पर लगे निशान को दिखाते हुए लिखा कि जन्मदिन के मौके पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है.
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ता सीएम आवास में 49 पौंड का केंक काटेंगे. कार्यक्रम का आयोजन 1.30 बजे होगा. लेकिन इससे पहले सीएम हेमंत ने अपने जेल के दिनों को याद कर हाथ पर लगे कैदी के निशान को दिखाया है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर आदिवासी, मूलवासी, पिछड़ों और दलितों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया.
हेमंत सोरेन ने अपने हाथ पर दिखाया कैदी का निशान
हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपने हाथ पर लगे निशान को दिखाते हुए लिखा कि जन्मदिन के मौके पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है. ये वो कैदी का निशान है जो मुझे जेल से रिहा होते समय लगाया गया था. उन्होंने आगे लिखा कि ये निशान केवल मेरा नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है. जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, शिकायत और अपराध में 150 दिनों तक जेल में डाल सकते हैं तो फिर ये आम आदिवासियों/दलितों/शोषितों के साथ क्या करेंगे. यह मुझे कहने की जरूरत नहीं है.
शोषित और वंचितों के पक्ष में लड़ने का लिया संकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी आगे की पोस्ट पर लिखा कि आज मैं कृतसंकल्पित हूं कि हर शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, मूलवासी के पक्ष में लड़ूंगा. मैं हर उस व्यक्ति/समुदाय के लिए आवाज उठाऊंगा जिसे दबाया और न्याय से वंचित रखा गया है. जिसे उसके रंग, समुदाय, ख़ान पान, पहनावे के आधार पर सताया जा रहा है. हमें एकजुट होकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां कानून सभी के लिए समान हो, जहां सत्ता का दुरुपयोग न हो. उन्होंने लिखा कि हां, यह रास्ता आसान नहीं होगा. हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. लेकिन मुझे विश्वास है कि हम मिलकर इन चुनौतियों को पार कर सकते हैं. क्योंकि हमारे देश की एकता, विविधता में ही हमारी शक्ति है. आप सब के स्नेह एवं आज के दिन दी जा रही दुआ, आशीर्वाद और अपनापन के लिए धन्यवाद देता हूं.
Also Read: Jharkhand News : CM हेमंत सोरेन से मिल कर विश्वविद्यालय शिक्षकों ने ओल्ड पेंशन के लिए जताया आभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










