ePaper

CM हेमंत सोरेन का बड़ा कदम, झारखंड को निवेशक केंद्र बनाने के लिए जाएंगे स्वीडन और स्पेन

Updated at : 06 Apr 2025 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को निवेशक हब बनाने के लिए स्वीडन और स्पेन जाएंगे और निवेशकों से मिलेंगे. उनका कार्यक्रम 19 से 27 अप्रैल तक निर्धारित है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड को निवेशक केंद्र बनाने के उद्देश्य से सीएम हेमंत सोरेन स्वीडन और स्पेन जाकर निवेशकों से मिलेंगे. उनके साथ 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी जायेगा. पहली कड़ी में 19 से 27 अप्रैल तक प्रतिनिधिमंडल स्वीडन व स्पेन के दौरे पर जायेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में सीएम के साथ मुख्य सचिव समेत विभिन्न विभागों के सचिव भी शामिल होंगे. इसके लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति मांगी गयी है.

झारखंड को प्रमुख निवेशक केंद्र बनाना है उद्देश्य

बताया गया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड को एक प्रमुख निवेशक केंद्र यानी डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देना है. एक रणनीतिक पहल के तहत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के साथ-साथ दुनिया भर में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मिलकर निवेश को आकर्षित करना है. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल स्पेन के मेड्रिड, बर्सिलोना और स्वीडन के गोथेनबर्ग जायेगा. 19 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल मैड्रिड पहुंचेगा. फिर 21 अप्रैल को प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा. प्रतिनिधिमंडल नेशनल रिन्यूएबल एनर्जी सेंटर भी जायेगा. जहां सौर ऊर्जा पर रिसर्च होता है.

Also Read: झारखंड जमीन घोटाले मामले में ईडी सख्त, पुलिस से पूछा- कैसे हमारे गवाहों को भेज दिया जेल

उद्यमियों के साथ वन टू वन मीटिंग 26 को

22 अप्रैल को मैड्रिड में प्रतिनिधिमंडल माइनिंग सेक्टर और स्टील सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल 23 अप्रैल को बर्सिलोना में कृषि मंत्रालय के प्रतिनिधियों से मिलेगा. 25 अप्रैल को स्वीडन के गोथेनबर्ग में क्लीन एनर्जी पर काम करने वाली कंपनियों से भेंट की जायेगी. 26 अप्रैल को उद्यमियों के साथ वन टू वन मीटिंग होगी. 27 अप्रैल को सीएम प्रतिनिधिमंडल के साथ वापसी करेंगे.

Also Read: हेमंत सोरेन सरकार ने इन सरकारी कर्मियों को दिया जोर का झटका, वेतन घटने के साथ साथ होगी राशि की वसूली

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola