हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने जम्मू कश्मीर में शहीद झारखंड के जवान की मौत पर जताया दुख, जानें क्या कहा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Feb 2025 12:26 PM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी
Hemant Soren, Babulal Marandi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने शहीद जवान कमरजीत सिंह बख्शी के मौत पर जताते है. साथ ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.
रांची : हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी जम्मू कश्मीर के आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए झारखंड के जवान कमलजीत सिंह बख्शी की मौत पर शोक व्यक्ति किया है. साथ ही ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि जम्मू के अखनूर में सर्च ऑपरेशन के दौरान झारखंड से कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी और सेना के एक और जवान के शहीद होने की दुखद खबर मिली. उन्होंने लिखा कि मरांग बुरु शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की यह विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति दें.
बाबूलाल मरांडी ने कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के शहादत पर क्या कहा
वहीं, बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में हुए आईईडी विस्फोट में सेना के जवान, हजारीबाग के बेटे कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के शहीद होने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें. कृतज्ञ राष्ट्र के रूप में हम सदैव करमजीत जी की शहादत के ऋणि रहेंगे.
मंगलवार को हुआ था आईईडी विस्फोट
बता दें कि जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एलओसी के पास मंगलवार को आईईडी विस्फोट हुआ था. इस घटना में हजारीबाग के करमजीत सिंह बक्शी समेत दो जवान शहीद हो गये. वह हाल ही में अपने घर हजारीबाग आए थे, 10 दिन पहले वे यहां से गये थे. अप्रैल में उनकी शादी होने वाली थी. जानकारी के मुताबिक उनकी टोली के जवान भट्टल इलाके में गश्त कर रहे थे इसी दौरान ब्लास्ट हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










