एचइसी के सप्लाई कर्मी अब नयी रणनीति के साथ करेंगे आंदोलन
Updated at : 27 May 2024 12:30 AM (IST)
विज्ञापन

Birsa Munda
एचइसी मुख्यालय के पास मजदूर कैंटीन में आज होगी बैठक. सप्लाई कर्मी 17 जनवरी से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं.
विज्ञापन
रांची.
एचइसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति की बैठक सोमवर को एचइसी मुख्यालय के समक्ष मजदूर कैंटीन में होगी. समिति के मनोज पाठक ने बताया कि सप्लाई कर्मी 17 जनवरी से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. वहीं, प्रबंधन ठेकेदार की नियुक्ति की मांग पर पिछले पांच माह से सिर्फ आश्वासन ही दे रहा है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन जल्द से जल्द सभी सप्लाई कर्मियों को प्लांट के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दे और बाद में ठेकेदार की नियुक्ति करे.उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सीएमडी ने समिति के साथ बैठक में आश्वासन दिया था कि 10 दिनाें के अंदर सप्लाई कर्मियों के लिए ठेकेदार की नियुक्ति की जायेगी, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं की गयी है. श्री पाठक ने कहा कि अब नये सिरे से आंदोलन की रूपरेखा बनायी जायेगी और जोरदार आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि एक ओर प्रबंधन वेतन का भुगतान नहीं कर रहा है और दूसरी तरफ सप्लाई कर्मियों को काम पर भी नहीं ले रहा है. इससे सप्लाई कर्मियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जो कभी भी प्रबंधन के खिलाफ भड़क सकता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




