ePaper

एचइसी सप्लाई कर्मी 14 अगस्त को करेंगे भूख हड़ताल

Updated at : 12 Aug 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
एचइसी सप्लाई कर्मी 14 अगस्त को करेंगे भूख हड़ताल

एचइसी में आउटसोर्सिंग एजेंसी का विरोध कर रहे सप्लाई कर्मी 14 अगस्त को भूख हड़ताल करेंगे.

विज्ञापन

रांची. एचइसी में आउटसोर्सिंग एजेंसी का विरोध कर रहे सप्लाई कर्मी 14 अगस्त को भूख हड़ताल करेंगे. वहीं 15 अगस्त को एचइसी मुख्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन करेंगे. यह घोषणा मंगलवार को आंदोलरत सप्लाई कर्मियों के बीच एचइसी सप्लाई संघर्ष समिति के दिलीप सिंह ने की. उन्होंने कहा कि मांग पूरा होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा. प्रबंधन जानबूझ कर सप्लाई कर्मियों को प्रताड़ित कर रही है. सप्लाई कर्मियों की कोई नयी मांग नहीं है. सप्लाई कर्मी सिर्फ पुरानी दी जा रही सुविधा को बहाल करने की मांग कर रहे हैं. इसमें रविवार की छुट्टी का वेतन और सितंबर 2023 से जनवरी 2024 तक का वेतन देने की मांग शामिल है. उन्होंने कहा कि सप्लाई कर्मी 16 अगस्त को एचइसी मुख्यालय का घेराव करेंगे. इसके बाद भी प्रबंधन ने मांगे पूरी नहीं की, तो समिति आमरण अनशन की घोषणा करेगी. उसके बाद तीनों प्लांटों के अंदर प्रवेश बंद कर दिया जायेगा. वहीं प्रदर्शन के बाद समिति के सदस्यों ने हटिया, नयासराय, सीठीओ, धुर्वा और एचइसी आवासीय परिसर में वैसे सप्लाई कर्मी पर समिति की मांगों को रखा जो काम पर जा रहे हैं. वहीं सभा को मनोज पाठक, रंथू लोहरा, वाई त्रिपाठी, उवेश आजाद, राजेश शर्मा, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार, शारदा देवी ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola