3 सितंबर को झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी है.
Heavy to Very Heavy Rain Alert for Jharkhand: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 10 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. स्पेशल बुलेटिन जारी कर मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.
Table of Contents
Heavy to Very Heavy Rain Alert: झारखंड में 3 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. आईएमडी ने 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है. वहीं, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने 3 सितंबर के लिए जारी किया स्पेशल बुलेटिन
मौसम विभाग की ओर से जारी स्पेशल बुलेटिन जारी करते हुए झारखंड में 3 सितंबर 2025 के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा की प्रभाव आधारित चेतावनी जारी की है. इसमें कहा है कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया (सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र) 3 सितंबर 2025 को सुबह 8:30 बजे उत्तरी ओडिशा तट से दूर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में है.
समुद्र से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला है चक्रवात
इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन) समुद्र तल से औसतन 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला है. ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है. अगले 24 घंटे के दौरान इसके उत्तर-ओड़िशा और उससे सटे झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Heavy to Very Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रहा मानसून ट्रफ
मौसम बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका (मानसून ट्रफ) अब बीकानेर, जयपुर, दमोह, पेंड्रा रोड, संबलपुर, उत्तरी ओडिशा तट से दूर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचती है.
अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से झारखंड के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने जनता से अनुरोध किया है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें. इस दौरान वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.
ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्र में बरतें ये सावधानियां
- मछली पकड़ने, कैंपिंग करने या किसी अन्य गतिविधि के लिए नदी में जाने से बचें.
- अगर छप्पर का घर बना रहे हैं, तो मजबूत बनायें, जो तेज हवाओं और भारी वर्षा की वजह से होने वाले भू-स्खलन को झेलने में सक्षम हो.
- बिना समय बर्बाद किये भू-स्खलन पथ या निचली घाटियों से तुरंत दूर चले जायें.
- निर्माण और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने से बचने का प्रयास करें.
- खड़ी ढलानों और जल निकासी पथ के पास घर न बनायें.
- मौसम से संबंधित जानकारी के लिए रेडियो या टेलीविजन पर समाचार सुनते रहें. यूट्यूब और सोशल मीडिया पर मौसम विभाग के अकाउंट को फॉलो करें. हर गतिविधि की जानकारी आपको वहां मिलती रहेगी.
पीले रंग की चेतावनी वाले क्षेत्र के लोग क्या सावधानी बरतें?
- अपने आसपास की नालियों को साफ रखें. कूड़े, पत्ते, प्लास्टिक की थैलियां, मलबा आदि को नालियों में न डालें. समय-समय पर देखते रहें कि अगर ये चीजें उसमें हैं, तो उसे साफ करवा दें.
- बहते पानी में न चलें. 6 इंच बहता पानी आपको गिरा सकता है. अगर आपकी कोई मजबूरी है कि पानी में चलना ही है, तो वहां चलें, जहां पानी न बढ़ रहा हो.
- अपने सामने जमीन की मजबूती की जांच करने के लिए एक छड़ी का इस्तेमाल आप कर सकते हैं.
- रेडियो, टीवी और मौसम विभाग के सोशल मीडिया अकाउंट से मौसम संबंधी अधिकृत जानकारी लेते रहें.
इसे भी पढ़ें
रिनपास शताब्दी समारोह: सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, देश-विदेश के डॉक्टर भी होंगे शामिल
Khunti News: जंगली हाथियों का आतंक, गांव में घुस किसान को रौंदा, ग्रामीण पलायन को विवश
Karam Puja 2025: आज मनाया जा रहा है झारखंड का प्रकृति पर्व करमा, जानें पूजा विधि और महत्व
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




