ePaper

पानी-पानी हुई राजधानी, 100 मिमी बारिश रिकॉर्ड, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से झारखंड में 25 जून तक होगी भारी बारिश

Updated at : 23 Jun 2025 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
heavy rain in ranchi

Heavy Rain

Heavy Rain Alert: राजधानी रांची में रविवार को 100 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी. दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. करीब तीन बजे से लेकर शाम चार बजे तक काफी तेज बारिश हुई. इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही. झारखंड में 25 जून तक भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: रांची-राजधानी रांची में रविवार को जोरदार बारिश हुई. दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. करीब तीन बजे से लेकर शाम चार बजे तक बहुत तेज बारिश हुई. इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही. देर रात तक राजधानी रांची में 100 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी. झारखंड में 25 जून तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र


मौसम केंद्र रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसका असर पूरे झारखंड में दिखेगा. इसके कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने इसे लेकर 25 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढे़ं: Heavy Rain Alert: सावधान! झारखंड में अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, 26 जून तक झूम कर बरसेंगे बादल

संताल परगना में भारी बारिश के संकेत


मौसम केंद्र के अनुसार 23 जून को संताल परगना के जिलों में भारी वर्षा हो सकती है. 24 और 25 जून को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है. रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आने वाले कुछ दिनों तक भी इसी तरह के मौसम की संभावना जतायी गयी है.

ये भी पढे़ं: Power Cut In Ranchi: जोरदार बारिश से रांची का मौसम हुआ कूल, बिजली गुल, पसरा रहा अंधेरा

ये भी पढे़ं: Damini Sabar: गुलगुलिया बस्ती में जन्म, ट्रेन में मांगी भीख, फिर भी नहीं मानी हार, अब आदिम जनजाति बिटिया के सपनों को लगे पंख

ये भी पढे़ं: माता-पिता से अलग रहने के लिए पत्नी मजबूर करे तो क्या करें? प्रभात खबर ऑनलाइन लीगल काउंसेलिंग में छलका पति का दर्द

ये भी पढे़ं: ‘हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकें’ बलिदान दिवस पर गरजे सुदेश महतो, मंईयां योजना और आरक्षण पर क्या बोले?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola