Ranchi News : कमलेश की जमानत याचिका पर सुनवाई, इडी से मांगा जवाब

मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी 2025 को होगी
रांची़ झारखंड हाइकोर्ट ने कांके में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई की. इसके बाद कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. साथ ही इडी के आग्रह को स्वीकार करते हुए प्रति शपथ पत्र दायर करने के लिए तीन सप्ताह का समय प्रदान किया. मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी़ उल्लेखनीय है कि प्रार्थी कमलेश कुमार सिंह की जमानत याचिका पीएमएलए कोर्ट ने खारिज कर दी थी. इडी ने कमलेश सिंह सहित छह आरोपियों के खिलाफ 24 सितंबर को आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें उसके खिलाफ सरकारी व रैयती जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने का आराप लगाया गया है. 26 जुलाई को इडी ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया था. 21 जून को कमलेश के ठिकाने पर इडी ने छापेमारी की थी. छापेमारी में उसके आवास से एक करोड़ रुपाये नगद के साथ 100 कारतूस बरामद किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










