ePaper

Ranchi News : पूर्वी डीसी छवि रंजन की याचिका पर हुई सुनवाई

Updated at : 19 Mar 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : पूर्वी डीसी छवि रंजन की याचिका पर हुई सुनवाई

Ranchi News : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने पूर्व डीसी छवि रंजन की याचिका पर सुनवाई की.

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने पूर्व डीसी छवि रंजन की याचिका पर सुनवाई की. छवि रंजन बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जेवाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लॉउंड्रिंग मामले में आरोपी हैं. इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दो अप्रैल की तिथि निर्धारित की.

केस निरस्त करने का आग्रह किया

प्रार्थी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की ओर से क्रिमिनल रिट याचिका दायर की गयी है. प्रार्थी ने रांची की निचली अदालत के संज्ञान आदेश को चुनौती देते हुए केस को निरस्त करने का आग्रह किया है. अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलने का हवाला देते हुए यह भी कहा गया है कि किसी सरकारी अधिकारी के खिलाफ आपराधिक केस चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति लेना जरूरी है. इडी ने इस मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को चार मई 2023 को गिरफ्तार किया था. उसी समय से वह जेल में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola