Ranchi News : मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर देगी सरकार : शिल्पी

Published by : PRADEEP JAISWAL Updated At : 30 Apr 2025 8:30 PM

विज्ञापन

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि राज्य में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाने पर सरकार जोर देगी. इसके लिए उत्पादकों को सरकार हर संभव मदद करेगी. कृषि मंत्री श्रीमती तिर्की बुधवार को हैदराबाद में थीं.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि राज्य में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाने पर सरकार जोर देगी. इसके लिए उत्पादकों को सरकार हर संभव मदद करेगी. कृषि मंत्री श्रीमती तिर्की बुधवार को हैदराबाद में थीं. हैदराबाद में कृषि मंत्री ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च संस्थान मोटे अनाज पर किये जा रहे अनुसंधान की जानकारी ली. संस्थान के काम से मंत्री काफी प्रभावित थीं. मंत्री श्रीमती तिर्की ने कहा है कि राज्य में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए एफपीओ को सशक्त बनाने की योजना है. एफपीओ के माध्यम से मोटे अनाज के लिए छोटे-छोटे प्रोसेसिंग यूनिट को बढ़ावा दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में हैदराबाद का रिसर्च संस्थान बाजार की मांग के अनुरूप हर तरह के खाद्य पदार्थ को तैयार करने में जुटा है. चाहे वो बच्चों का बिस्कुट हो या दूसरे नमकीन प्रोडक्ट और फास्ट फूड. मोटे अनाज में भरपूर मात्रा में पाये जाने वाले पोषण तत्व की वजह से आम लोगों के बीच इसकी मांग बढ़ती जा रही है. पौष्टिक आहार में मोटे अनाज के सेवन से बेहतर स्वास्थ्य की परिकल्पना आसान है. राज्य की एफपीओ से जुड़ी महिलाओं को मास्टर ट्रेनिंग के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च हैदराबाद भेजा जायेगा. इस ट्रेनिंग से महिलाएं मोटा अनाज के उन्नत उत्पाद को तैयार करने की विधि जान सकेंगी. मंत्री ने कहा कि रांची के सिमलिया में इसके लिए पार्क बनाने का सरकार पहल करेगी. झारखंड में इस वक्त मोटा अनाज के उत्पादन में गुमला और सिमडेगा जिला बेहतर काम कर रहा है. खासकर मडुआ की खेती में झारखंड के इन दो जिलों की चर्चा हो रही है. दौरे के क्रम में विशेष सचिव गोपाल जी तिवारी और प्रदीप कुमार हजारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola