Good News: शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में हुआ थोड़ा सुधार, झारखंड में जारी है पूजा-अर्चना का दौर
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 02 Jul 2025 5:40 AM
गुरुजी के साथ सीएम हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
Good News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पिछले दो सप्ताह से इलाजरत हैं. उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है. डॉक्टर रात-दिन उनका इलाज करने में जुटे हैं. मंगलवार को आयी जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्य में हल्का सुधार होने के संकेत मिले हैं. झारखंड में पूजा-अर्चना का दौर जारी है. रजरप्पा में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया.
Good News: रांची-दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पिछले दो सप्ताह से इलाजरत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है. चिकित्सक रात-दिन उनका इलाज करने में जुटे हुए हैं. हर दिन अलग-अलग जांच हो रही है. मंगलवार को आयी जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्य में हल्का सुधार होने के संकेत मिले हैं. झारखंड में पूजा-अर्चना का दौर जारी है. मंगलवार को रजरप्पा में शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया.
पप्पू यादव ने हेमंत सोरेन से मिलकर जाना गुरुजी का हालचाल
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली में हैं और अपने पिता की सेवा में लगे हुए हैं. विदेश के चिकित्सकों से लगातार परामर्श लिया जा रहा है. बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव मंगलवार को सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर गुरुजी का हालचाल जाना. मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने कहा कि गुरुजी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. यह सुखद सूचना है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि शिबू सोरेन स्वस्थ होकर जल्द ही झारखंड लौटेंगे. हम सबको उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा.
ये भी पढ़ें: झारखंड के भोगनाडीह में हूल दिवस पर झड़प मामले में पुलिस का एक्शन, गोड्डा से हथियार के साथ दो अरेस्ट
जारी है पूजा-अर्चना का दौर
राज्यभर में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ को लेकर पूजा-अर्चना का दौर जारी है. झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के स्वास्थ्य लाभ के लिए रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया. कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया. राज्य सरकार के मंत्री और कई विधायक दिल्ली में ही कैंप कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: झारखंड के रामगढ़ वन प्रमंडल से अलग होंगे दो प्रखंड, शुरू होगी पुटूस उखाड़ो, घास लगाओ योजना, बोले DFO नीतीश कुमार
ये भी पढ़ें: Jharkhand High court: झारखंड के सारंडा जंगल में बनेगा वन्यजीव आश्रयणी, 12 साल बाद सरयू राय की PIL निष्पादित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










