ePaper

झारखंड : रांची के मांडर में चार मंदिरों की मूर्तियां तोड़ीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने 7 घंटे तक एनएच को किया जाम

Updated at : 17 Nov 2023 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : रांची के मांडर में चार मंदिरों की मूर्तियां तोड़ीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने 7 घंटे तक एनएच को किया जाम

झारखंड में एक साथ चार मंदिरों में तोड़फोड़ का मामला सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है. घटना मांडर प्रखंड की है. बताया जा रहा है कि मांडर के मुड़मा में चार मंदिरों में भगवान की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है.

विज्ञापन

मांडर (रांची), तौफीक आलम : झारखंड में एक साथ चार मंदिरों में तोड़फोड़ का मामला सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है. घटना मांडर प्रखंड की है. प्रतिमाओं को खंडित किये जाने की सूचना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. बताया जा रहा है कि राजधानी रांची के मांडर के मुड़मा में चार मंदिरों में भगवान की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है. सुबह जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली, लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतर गए. लोगों ने सुबह ही एनएच-75 को जाम कर दिया. सड़क जाम करने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं. महिला और बच्चे सड़क पर बैठ गए हैं. दो बांस को जोड़कर एनएच पर आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया गया है. महिला और बच्चे जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. मांडर के सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर ने बताया कि इस घटना से ग्रामीणों में काफी गुस्सा और आक्रोश है. उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और राजमार्ग को खाली कर देने की अपील की है. सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा है कि इस मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. लोगों को समझाया-बुझाया. आखिरकार सात घंटे के बाद लोग सड़क से उठे और तब जाकर राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ. उधर, बीजेपी प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू इस घटना का जायजा लेने मुड़मा पहुंच रहे हैं. वहीं, झारखंड के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने इस घटना की निंदा की है.

कटर मशीन से मूर्तियों को किया गया खंडित!

खबर है कि मूर्तियों को खंडित करने के लिए कटर मशीन का इस्तेमाल किया गया है. ग्रामीणों ने तीन जगह एनएच को जाम कर दिया है और बीच सड़क पर बैठ गए हैं. इसकी वजह से वाहनों का आना-जाना पूरी तरह ठप हो गया है. बुढ़मू में भी लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है. रांची के एसडीओ दीपक दुबे और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो भी ग्रामीणों को समझा-बुझाकर एनएच को खाली कराने की कोशिश कर रहे हैं. ग्रामीण एसपी ने कहा कि मंदिरों में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की घटना की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया जाएगा. दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: PHOTOS: मांडर के मुड़मा में चार मंदिरों में प्रतिमाओं को खंडित किए जाने से तनाव, एनएच पर लगा लंबा जाम

बंधु तिर्की ने घटना को बताया शर्मनाक

कांग्रेस नेता और मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा है कि अपराधी समाज में खटास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की है. मुड़मा में धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने एवं उसकी पवित्रता को खंडित करने की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की वह निंदा करते हैं. उन्होंने मांग की है कि इसकी उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों को चिह्नित कर जेल भेजा जाए. बंधु तिर्की ने कहा कि मैं सभी धर्म, जाति और समुदाय के लोगों से आह्वान करता हूं कि वे ऐसी घटना के खिलाफ मुखरता से खड़े हों.

Also Read: Jharkhand News: मांडर विधायक के खिलाफ जिप सदस्यों का फूटा गुस्सा, शिलापट्ट पर पोत दी कालिख

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola