ePaper

रांची से 10 लाख रुपये फिरौती के लिए छात्रा का अपहरण, रामगढ़ के कुजू से बरामद, पांच गिरफ्तार

Updated at : 31 Jul 2025 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
Girl Student Kidnapped for Ransom in Ranchi

रामगढ़ पुलिस की सुरक्षा में रांची से अपहृत छात्रा. फोटो : प्रभात खबर

Girl Student Kidnapped for Ransom: झारखंड की राजधानी रांची में दिन-दहाड़ एक छात्रा के अपहरण से हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखायी और अपहरण की सूचना मिलते ही सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया. 90 जगह एक साथ तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया. पुलिस की सक्रियता से डरकर अपहरणकर्ता बच्ची को रामगढ़ के कुजू में छोड़कर भाग खड़े हुए. हालांकि, बाद में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Girl Student Kidnapped for Ransom: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के सिरमटोली फ्लाइओवर के पास से अगवा स्कूली छात्रा को रांची और रामगढ़ पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कुजू से सुरक्षित बरामद कर लिया. मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एक आरोपी नाबालिग है. तीन अन्य आरोपियों में रूद्रांशु विश्वकर्मा, ऋषभ वर्मन, विकास का नाम शामिल है. पुलिस ने घटना के दौरान प्रयुक्त कार, एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो गोली, एक खोखा, दो स्मार्टफोन, 5200 रुपये नकद बरामद किया है. यह जानकारी बुधवार की शाम अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसएसपी सह डीआइजी चंदन कुमार सिन्हा ने दी.

10 जिलों में 90 से अधिक जगहों पर हुई चेकिंग

उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह 8:30 बजे सिरमटोली फ्लाइओवर से टोटो पर सवार एक स्कूली छात्रा को एक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया है. अपहरण के दौरान आरोपी फायरिंग करते हुए मेकॉन चौक की तरफ भागे हैं. सूचना पर पुलिस टीम गठित करते हुए पूरे जिले की नाकाबंदी के साथ पड़ोसी जिलों में बरामदगी हेतु सघन चेकिंग हेतु सूचित किया गया. राज्य के 10 जिलों में 90 से अधिक स्थानों पर चेकिंग की गयी.

रामगढ़ पुलिस की मदद से बच्ची सकुशल बरामद

पुलिस की दबिश के चलते रामगढ़ पुलिस के सहयोग से कुजू ओपी क्षेत्र में अपहृता को सकुशल बरामद किया गया, लेकिन अपराधी वाहन सहित वहां से चकमा देकर फरार हो गये. इसी बीच पुलिस की आठ टीमों ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को ट्रैक किया घटना से महज 12 घंटे के अंदर अपहरण में शामिल चारों अपराधी एवं एक सहयोगी गिरफ्तार हो गया है. पांच आरोपी नंबर प्लेट बदलने में शामिल रहा था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस को गुमराह करने के लिए किये इतने काम

एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल चारों अपराधी ने अपना छद्म नाम अपराध के दौरान रखा था, ताकि पीड़ित पक्ष को या पुलिस को असली अपराधी का नाम पता नहीं चल पाये. अपहरण की घटना में प्रयुक्त कार का नंबर प्लेट बदलकर उसमें स्कूटी का नंबर प्लेट लगा दिया गया था. अपहरण में प्रयुक्त कार किराये पर लिया गया था. तीन दिन से अपहरण के लिए रेकी की जा रही थी. अपराधियों ने अपना छदम नाम हसबुल्ला, सुनील, बिट्टू और प्रीतम रखा था.

  • पुलिस को गुमराह करने के लिए कार पर लगाया स्कूटी का नंबर
  • पुलिस की दबिश के कारण बच्ची को रास्ते में छोड़ कर भागे आरोपी
  • छात्रा की तलाश के लिए 10 जिलों के 90 स्थानों पर एक साथ शुरू हुई थी चेकिंग
  • रामगढ़ पुलिस ने अपहृत छात्रा को सकुशल रांची पुलिस को सौंपा
  • मांडू थाना प्रभारी की तत्परता से बरामद हुई अपहृत छात्रा
  • अपहृत छात्रा को पटना ले जाने की फिराक में थे अपहरणकर्ता

10 लाख रुपए फिरौती के लिए किया था अपहरण

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस ने को बताया कि उनके द्वारा छात्रा का अपहरण 10 लाख रुपये फिरौती के लिए किया गया था. लेकिन छात्रा के पिता अगर 10 लाख में पांच लाख रुपये भी देने को तैयार हो जाते, तब वे छात्रा को मुक्त कर देते. सभी आरोपी छात्रा को लेकर बिहार भागने की फिराक में थे. मुख्य साजिशकर्ता रुद्रांशु विश्वकर्मा एक जिम ट्रेनर है और वह कर्ज उतारने के लिए फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाया था. यह आरोपी नाबालिग छात्रा के पड़ोस का रहने वाला है.

अपहरण के दौरान ऋषभ बर्मन ने चलायी थी गोली

आरोपी जहां पेटिंग सिखाने के लिए जाता था, वहां छात्रा भी पेटिंग सीखने के लिए जाती थी. आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिये नाबालिग के बारे पूरी जानकारी एकत्र की और फिर नाबालिग के अपहरण की योजना तैयार की. अपहरण के दौरान गोली चलाने वाला अपराधी ऋषभ बर्मन था. रांची पुलिस इस मामले उस व्यक्ति को भी गोपनीय रूप से सम्मानित करेगी जिसने घटना के वक्त अपराधियों के द्वारा उपयोग की गई गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को बताया था. अपहरण की घटना के दौरान टोटो में धक्का मारा गया था. घटना के दौरान टोटो में छात्रा के साथ स्कूल की अन्य छात्रा भी सवार थी.

एनकाउंटर के डर से छात्रा को अपराधियों ने किया था मुक्त

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने घटना की सूचना मिलने के बाद एनएच 33 पर पड़नेवाले सभी थाना व ओपी के प्रभारियों को बच्ची के अगवा होने की सूचना देते हुए नाकेबंदी करने का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस ने एक कार को मांडू की ओर जाते देखा. मांडू के समीप पहुंचते ही अपराधियों ने देखा कि मांडू पुलिस चेकनाका लगा कर तलाशी ले रही है. इसके बाद पुलिस को देख कर अपराधी कार पीछे मोड़ कर कुजू की ओर जाने लगे. यह देख कर मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार अपराधियों का पीछा करने लगे.

एनकाउंटर के डर से बच्ची को छोड़ भागे अपहर्ता

अपराधी पुलिस के डर से श्री राम चौक केबी गेट गली में घुस गये. यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है. पुलिस की दबिश व एनकाउंटर के डर से अपराधी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बच्ची को उतार कर कुजू चौक की ओर फरार हो गये. इधर, पीछा कर रहे मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार व कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह बच्ची को सकुशल बरामद कर ओपी ले आये, जबकि रामगढ़ पुलिस और रांची पुलिस की एक टीम अपहरणकर्ताओं की तलाश में छापेमारी में जुट गयी.

मांडू थाना प्रभारी की तत्परता से बरामद हुई अपहृत छात्रा

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार की सराहना करते हुए कहा कि इनकी तत्परता से ही अपहरणकर्ता बच्ची को छोड़ने पर मजबूर हुए. सदानंद कुमार की कार्रवाई से रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इधर, हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने भी मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार की प्रशंसा करते हुए बताया कि इनकी तत्परता से ही अपहरणकर्ता से छात्रा को छुड़ाने में सफल रहे.

परिजनों ने रामगढ़ पुलिस का जताया आभार

अपहृत बच्ची की सकुशल बरामदगी के बाद पिता व परिजनों ने रांची व रामगढ़ एसपी अजय कुमार के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की. कहा कि मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार का इस सफल अभियान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. पुलिस की सक्रियता के कारण ही आज हमारी बच्ची सकुशल हमलोगों के बीच है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं.

अपहृत छात्रा को पटना ले जाने की तैयारी में थे अपहरणकर्ता

कुजू ओपी परिसर में छात्रा ने कहा कि अपहरण होने के बाद अपराधियों ने मेरी आंख में पट्टी बांध दी थी. अपराधियों ने मेरे साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की. सभी अपराधी आपस में हमें पटना ले जाने की बात बार-बार कह रहे थे.

अभियान में शामिल अधिकारी

अभियान में रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, रामगढ़ एसपी अजय कुमार, हटिया डीएसपी पीके मिश्रा, रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, ओरमांझी थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, अनि अख्तर अली, आशीष गौतम समेत रामगढ़ पुलिस टीम शामिल थी.

इसे भी पढ़ें

अल कायदा के टेरर मॉड्यूल की लेडी ‘बॉस’ निकली कोडरमा की शमा परवीन, बेंगलुरु से गिरफ्तार

रांची से अपहृत बच्ची को पटना ले जाना चाहते थे अपहर्ता, एनकाउंटर के डर से छात्रा को छोड़कर भागे

Crime News: गुमला में पुत्र ने टांगी से काटकर पिता को मार डाला, गांव में सनसनी

12 साल से मां और 2 भाईयों के साथ बेंगलुरु में रह रही थी AQIS टेरर मॉड्यूल की ‘सरगना’ शमा परवीन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola