Crime News: गुमला में पुत्र ने टांगी से काटकर पिता को मार डाला, गांव में सनसनी

हत्या के आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में कर लिया गिरफ्तार. फोटो : प्रभात खबर
Crime News Gumla: झारखंड के गुमला में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. उसने टांगी मारकर पिता को मार डाला. मृतक की पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की, तो बेटे ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की. पिता की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया. हालांकि, कुछ ही घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
Crime News Gumla: गुमला जिला अंतर्गत जारी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक पुत्र ने टांगी से वार करके अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान 60 वर्षीय गुरुवा मुंडा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र का नाम सुमन मुंडा (28) बताया गया है. घटना मंगलवार रात की है.
पेशाब करने निकले गुरुवा मुंडा पर बेटे ने किया हमला
मृतक की पत्नी सिल्मइत मुंडाई ने बताया कि गुरुवा मुंडा रात में पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले थे. इसी दौरान उनका पुत्र सुमन मुंडा टांगी लेकर आया और अचानक उन पर हमला कर दिया. पति की चीख-पुकार सुनकर पत्नी दौड़ी और बचाने की कोशिश की, लेकिन उस पर भी वार किया गया. वह किसी तरह जान बचाकर चिल्लाते हुए भागी.
गुरुवा को जशपुर के अस्पताल ले जाया गया
सिल्मइत मुंडाई की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. तब तक आरोपी फरार हो चुका था. ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल गुरुवा मुंडा को जशपुर (छत्तीसगढ़) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार एवं एसआई रमेश महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक कागजी कार्रवाई के बाद सुमन मुंडा को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया. इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. लोग हैरान हैं कि एक पुत्र अपने ही पिता की इतनी क्रूरता से कैसे हत्या कर सकता है.
इसे भी पढ़ें
रांची के चुटिया से दिन-दहाड़े स्कूली छात्रा का अपहरण, रामगढ़ के इस इलाके से हुई बरामद
Shravani Mela 2025: बोल बम के नारे से गुंजायमान बाबाधाम, 20वें दिन श्रद्धालु कर रहे जलार्पण
रात के 12 बजे शहर में घुसा हाथी, जमकर मचाया उत्पात, शौच करने गये युवक की ऐसे बची जान
IMD Alert: झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










