ePaper

Political news : सीएम से मिले जर्मनी के राजदूत, कोल आधारित उद्योग में सहयोग पर चर्चा

Updated at : 11 Jun 2025 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
Political news : सीएम से मिले जर्मनी के राजदूत, कोल आधारित उद्योग में सहयोग पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने झारखंड में निवेश की संभावनाओं से कराया अवगत. जर्मन राजदूत ने सहयोग और भागीदार बनने की जतायी इच्छा. जर्मन राजदूत ने मुख्यमंत्री को जर्मनी आने का न्योता भी दिया.

विज्ञापन

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन एवं इकोनॉमी काउंसलर ने भेंट की. इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में विकास से संबंधित विषयों एवं पहलुओं पर चर्चा हुई. जर्मन राजदूत ने कहा कि विशेषकर कोयला खनन और उत्पादन को लेकर जर्मनी और झारखंड में काफी समानताएं हैं. ऐसे में कोल आधारित उद्योगों के विकास को लेकर झारखंड के साथ जर्मनी सहयोग बढ़ाने को लेकर इच्छुक है.

मुख्यमंत्री को जर्मनी आने का दिया न्योता

मुख्यमंत्री ने झारखंड में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से जर्मनी के राजदूत को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार देश-विदेश के औद्योगिक समूहों के साथ लगातार संपर्क स्थापित कर रही है. इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने जर्मन राजदूत से कहा कि भारत में निवेश करने वाले जर्मन निवेशकों को सरकार पूरा सहयोग करेगी. जर्मन राजदूत ने मुख्यमंत्री को जर्मनी आने का न्योता भी दिया. इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola