Ranchi News : 10 लाख रुपये की अफीम के साथ महिला सहित चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : 10 लाख रुपये की अफीम के साथ महिला सहित चार गिरफ्तार

4.100 किलोग्राम अफीम और एक स्कूटी बरामद

विज्ञापन

रांची. तुपुदाना ओपी पुलिस ने 10 लाख रुपये की अफीम के साथ महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये तस्करों में बोकारो निवासी अजय मुर्मू, अनिल मरांडी, तुपुदाना निवासी सोमा पूर्ति और खरसीदाग निवासी सलोमी टोपनो शामिल हैं. इनके पास से 4.100 किलोग्राम अफीम और एक स्कूटी बरामद किया गया है. डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तुपुदाना के बेरमाद पुल से पहले किराये के मकान में अजय, अनिल, सोमा और सलोमी अवैध अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के बाद छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में सोमा पूर्ति और सलोमी टोपनो भाई-बहन हैं और मूल रूप से खूंटी के निवासी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola