Ranchi News : गांजा पीने के दौरान विवाद में हुई थी हत्या, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल खून लगा चाकू व कपड़ा बरामद

विज्ञापन

रांची. चान्हो थाना की पुलिस ने गांजा पीने के दौरान हुए विवाद में अभिषेक कुमार सिंह उर्फ बजरंग सिंह नामक युवक की हत्या का खुलासा कर लिया है. मामले में आजाद अंसारी, नसीम अंसारी, राजू राय उर्फ मुश्ताक राय और युनूस राय को गिरफ्तार किया गया है. सभी चान्हो थाना क्षेत्र के टांगर के रहनेवाले हैं. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू, मृतक का खून लगा कपड़ा, बैग और अन्य कई सेट कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है. यह जानकारी ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में दी. ग्रामीण एसपी ने बताया कि मनोरमा देवी ने चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दिये गये आवेदन में उन्होंने बताया था कि 22 जनवरी की रात चान्हो थाना क्षेत्र के टांगर गांव में खलारी थाना क्षेत्र के महावीर नगर के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह उर्फ बजरंग सिंह की हत्या चाकू मारकर अपराधियों ने कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया. टीम ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहयोग से घटना में शामिल टांगर निवासी आजाद अंसारी को उसके ससुराल सपारोम से गिरफ्तार किया. आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए हत्या में शामिल अन्य आरोपी नसीम अंसारी, राजू राय उर्फ मुश्ताक राय एवं युनूस राय का नाम बताया. पुलिस ने आजाद की निशानदेही पर तीनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया. पूछताछ में हत्या का मुख्य कारण आरोपियों एवं मृतक के बीच पूर्व की दुश्मनी तथा गांजा पीने के दौरान हुआ विवाद बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola