Ranchi News : पांच थाना प्रभारी का तबादला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 12:13 AM

विज्ञापन

रंजीत सिन्हा सदर थाना प्रभारी बनाये गये

विज्ञापन

रांची. डीआइजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने रांची जिला के पांच थानों के प्रभारियों सहित सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. इनमें डोरंडा, सदर, इटकी, पिठोरिया व खलारी के थाना प्रभारी काे बदला गया है. सदर का थाना प्रभारी पुलिस केंद्र में प्रतीक्षारत रंजीत सिन्हा को बनाया गया है. रंजीत सिन्हा पहले भी सदर थाना प्रभारी रह चुके हैं. उस समय मटका खेलाने के आरोप में पूर्व डीआइजी प्रवीण कुमार ने उन्हें निलंबित किया था. उसके बाद फिर से उन्हें सदर थाना का प्रभारी बना दिया गया है. वहीं सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार को डोरंडा, जबकि डोरंडा थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो को खलारी थाना प्रभारी बनाया गया है. खलारी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है. पिठोरिया थाना का प्रभारी दारोगा अभय कुमार-वन को तथा इटकी का थाना प्रभारी दारोगा मनीष कुमार- टू को बनाया गया है. इटकी थाना के पूर्व प्रभारी अभिषेक कुमार को सुखदेवनगर थाना में दारोगा के रूप में काम करने के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola