ePaper

सिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्सक आरएन पांडेय का निधन, शोक

Updated at : 18 Jun 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्सक आरएन पांडेय का निधन, शोक

चिकित्सक डॉ आरएन पांडेय के आकस्मिक निधन से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली मुरी आसपास के क्षेत्र के लोगों को अपनी चिकित्सा सेवा से प्रभावित करनेवाले व्यवहार कुशल चिकित्सक डॉ आरएन पांडेय के आकस्मिक निधन से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. वह पिछले के माह से बीमार चल रहे थे. एवं इलाज के क्रम में कोलकाता में ही बुधवार को दिन 10 बजे निधन हो गया. गुरुवार को मुरी स्वर्ण रेखा स्थित घाट में उनकी अंत्येष्टि की जायेगी. डॉ आरएन पांडेय आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के सदस्य व समाजसेवी थे. वे सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. निधन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो. गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, रतन लाल महतो, प्रो विजय प्रसाद मंडल, अरविंद कुशवाहा सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola