पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्या मामले में आरोपी राम मोहन सिंह मुंडा को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

Updated:
विज्ञापन
jharkhand high court

झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य द्वार. फाइल फोटो

Ranchi News: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में झारखंड हाई कोर्ट ने आरोपी राम मोहन सिंह मुंडा को जमानत दे दी है. वर्ष 2008 पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या कर दी गई थी. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से राणा प्रताप सिंह की रिपोर्ट 

Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्या मामले में आरोपी राम मोहन सिंह मुंडा की ओर से दायर क्रिमिनल याचिका के तहत जमानत पर सुनवाई की. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षतावाली खंडपीठ ने प्रार्थी और एनआइए का पक्ष सुना. मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद खंडपीठ ने प्रार्थी को जमानत दी. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता ने खंडपीठ को बताया कि वह अब सरकारी गवाह बन गया है और उसकी गवाही भी हो चुकी है. मामले में ट्रायल चल रहा है. 

क्या है मामला?

यह मामला बुंडू थाना कांड संख्या 65/2008 से संबंधित है. 9 जुलाई 2008 को तमाड़ के तत्कालीन विधायक और पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस घटना को लेकर बुंडू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए मामले की कमान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को सौंपी गई थी. एनआइए ने इस पूरी साजिश की जांच की और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. इसी क्रम में 8 जुलाई 2016 को आरोपी राम मोहन सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें: धनबाद में ताइवान के पीले तरबूज की खेती बनी आकर्षण का केंद्र, प्रदीप पांडेय बने किसानों के लिए मिसाल 

ये भी पढ़ें: गढ़वा में सरस्वतिया नदी पुनर्जीवन मुहिम को मिला नया बल, मेदिनीनगर से बढ़े सहयोग के हाथ

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola