Ranchi News : आइएचएम में चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : आइएचएम में चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान

आइएचएम में मंगलवार से हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया. प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय झंडा लेकर यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

रांची. आइएचएम में मंगलवार से हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया. प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय झंडा लेकर यात्रा निकाली गयी. प्राचार्य डॉ कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है. संस्थान द्वारा स्थानीय निवासियों के बीच 300 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये गये.

संगोष्ठी में डिजिटल पुस्तकालय की जरूरत पर दिया बल

रांची. झारखंड सूचना व पुस्तकालय संघ रांची व राज्य ग्रामीण विकास संस्था की ओर से मंगलवार को सर्ड सभागार में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस 2025 का आयोजन किया गया. पुस्तकालय विकास का एक साधन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई. उप निदेशक लाल ज्योति शाहदेव ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए पुस्तकालय का कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने पारंपरिक पुस्तकालयों के साथ ही डिजिटल पुस्तकालय की आवश्यकता पर बल दिया. मौके पर लेणी कुमारी, राजीव रंजन, रबिन कुमार, डॉ भास्कर कर्ण, संजय कर्ण, डॉ पवन कुमार, डॉ नागेश कुमार, प्रेम प्रकाश, अनिल कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. स्किपा के पुस्तकालयाध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा को जिला लााइफटाइम लाइब्रेरियनशिप सम्मान 2025 दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Munna Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Munna Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola