Ranchi News : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन

Ranchi News : राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

रांची. राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सीबीएसइ पैटर्न पर चलने वाले इन विद्यालयों में नामांकन के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से फॉर्म भरा जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन के लिए इंटरनेट पर https://evidyavahini.jharkhand.gov .in/studentAdmission वेबसाइट पर जाया जा सकता है. पिछले वर्ष आरंभ किये गये सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बड़ी संख्या विद्यार्थी शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी है.

सीबीएसइ पैटर्न पर चलते हैं सभी स्कूल

मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पूरी तरह सीबीएसइ पैटर्न पर चलाये जाते हैं. वर्तमान में संचालित 80 स्कूलों से 4,496 तक बढ़ाने की योजना है. इन विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा आधारभूत संरचना से लेकर योग्य शिक्षकों के चयन तक में खास ख्याल रखा जाता है. हर स्कूल में लैंग्वेज लैब, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, मैथ्स लैब और पुस्तकालय के साथ स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है. साथ ही छात्रों के शारीरिक विकास के लिए सभी विद्यालयों में खेलकूद की पूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola