Ranchi News : हिनू नदी के किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

Updated at : 10 Mar 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : हिनू नदी के किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

डीसी के निर्देश के बाद कार्रवाई

विज्ञापन

रांची. शहर से गुजर रही हिनू नदी के आसपास बने अवैध घरों को जिला प्रशासन की ओर से हटाया गया. सोमवार को अरगोड़ा सीओ सुमन कुमार सौरभ के नेतृत्व में पुलिस के साथ पहुंची टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया. हिनू और भुसूर नदी के किनारे 100 से अधिक स्थायी और अस्थायी निर्माण को चिह्नित किया गया है, जो अतिक्रमण में है. अरगोड़ा सीओ ने पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर जिला को भेज दी थी. अब डीसी के निर्देश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी है.

40 दिनों बाद आरआरडीए में पास होने लगे नक्शे

रांची. रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) में 40 दिनों बाद नक्शा पास होना शुरू हो गया है. नक्शा पर रोक लगी होने के कारण प्रतिदिन आवेदक यहां आकर हंगामा कर रहे थे. उनका कहना था कि नक्शा पास नहीं होने पर बिना नक्शा के ही मकान का निर्माण करा लेंगे. इसे देखते हुए आरआरडीए के अधिकारियों ने नक्शा पास करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी.

वाणिज्य कर विभाग रांची में खाली पद भरे जायें

रांची. फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रांची में वाणिज्य कर विभाग के विभिन्न सर्किल में संयुक्त आयुक्त और उपायुक्त के रिक्त पदों को भरने के संबंध में सरकार को पत्र लिखा है. चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने इस विषय पर वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त अमित कुमार को सोमवार को पत्र लिखा है. इसमें रांची साउथ सर्कल, रांची वेस्ट सर्कल और रांची स्पेशल सर्कल, वाणिज्यिक कर विभाग, जीओजे, रांची में संयुक्त आयुक्त और उपायुक्त के रिक्त पद के संबंध में जिक्र किया गया है. चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग के रांची दक्षिण अंचल, रांची पश्चिम अंचल के साथ ही रांची विशेष अंचल में पदाधिकारियों के रिक्त पदों के कारण व्यवसायियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola