र्बो पलटा, मजदूर की मौत, दूसरा घायल
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बुढ़ाखुखरा कैम्बो रोड में महुआजाड़ी मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक टर्बो के गड्ढे में पलट जाने से उसमें सवार एक मजदूर की मौत हो गयी
विज्ञापन
मांडर.
बुढ़ाखुखरा कैम्बो रोड में महुआजाड़ी मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक टर्बो के गड्ढे में पलट जाने से उसमें सवार एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया. मृतक की पहचान बेड़ो के करंजटोली निवासी पंकज महली पिता मट्टू महली के रूप में की गयी है. वहीं इसी गांव का बुधवा उरांव पिता धुर्वा उरांव घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए रांची ले जाया गया है. हादसा अल सुबह करीब चार बजे की है. बताया जा रहा टर्बो ट्रक जेएच 01 जीए-4269 बेड़ो से नारो, बुढ़ाखुखरा होते हुए ईंट लाने मैक्लुस्कीगंज जा रहा था. इसी क्रम में तेज गति के कारण असंतुलित होकर महुआजाड़ी मोड़ में सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. जिससे उसमें सवार मजदूर पंकज महली व बुधवा उरांव घायल हो गये. हादसे की सूचना मिलने पर ट्रक से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए रिम्स ले गये. जहां इलाज के क्रम में पंकज महली की मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार मृतक पंकज महली विवाहित था और उसका दो साल का एक पुत्र है. पुलिस ने टर्बो को जब्त कर लिया है.मांडर 1, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










