टैंकर व हाइवा में टक्कर, स्टीयरिंग में दबे टैंकर चालक की मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ से रांची की ओर जा रहे ईंट लदा हाइवा जेएच 09एके 1636 को पीछे से आ रहे दूध लदे टैंकर यूपी 32 आरटी 2978 ने धक्का मार दिया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, ओरमांझी.
रांची-रामगढ़ उच्च पथ टोल प्लाजा चुटुपालुूमें सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के समीप बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे रामगढ़ से रांची की ओर जा रहे ईंट लदा हाइवा जेएच 09एके 1636 को पीछे से आ रहे दूध लदे टैंकर यूपी 32 आरटी 2978 ने धक्का मार दिया. हादसे में टैंकर का चालक स्टीयरिंग में दब गया और उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस ने दूध टैंकर के चालक को निकालने का अथक प्रयास किया. पुलिस ने चालक को नहीं निकाल पाने की स्थिति में दो हाइड्रा के सहारे स्टीयरिंग में फंसे चालक को बाहर निकाला. उसे ओरमांझी सीएचसी पहुंचाया गया. जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया. चालक लगभग एक घंटे तक स्टीयरिंग में दबा रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार दूध टैंकर के चालक दिल्ली से दूध लेकर रांची जा रहा था. चुटुपालू टोल प्लाजा से महज 200 मीटर पहले ग्राम पोस्ट अरौन मुरैना, मध्य प्रदेश निवासी चालक मान सिंह को अचानक नींद आ गयी. उसने आगे चल रहे ईंट लदा हाइवा को पीछे से धक्का मार दिया. हादसे के बाद हाइवा चालक भागने में सफल रहा. हालांकि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दूध टैंकर व हाइवा को जब्त कर लिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










