ePaper

झारखंड : दिखने लगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, 21 तक बारिश के आसार

Updated at : 17 Mar 2024 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Aaj Ka Mausam

Jharkhand Weather

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि राज्य के दक्षिणी (कोल्हान) और निकटवर्ती मध्य हिस्सों (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
  • राजधानी में तीन मिमी बारिश दर्ज की गयी, कुछ हिस्सों में हल्की ओलावृष्टि हुई, तेज हवाएं भी चलीं
  • 19 मार्च को लेकर कोल्हान के लिए ऑरेंज अलर्ट और संताल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया

मुख्य संवाददाता, रांची
झारखंड के कई हिस्सों में बंगाल की खाड़ी में आये सर्कुलेशन का असर दिखने लगा है. इसकी वजह से शनिवार दोपहर बाद राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है. तेज गति से हवाएं भी चली हैं. रांची में करीब तीन मिमी बारिश दर्ज की गयी है. इस दौरान राजधानी व आसपास के कुछ हिस्सों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई. उधर, जमशेदपुर में भी छिटपुट बारिश हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 मार्च तक इसका असर झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में रह सकता है.

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि राज्य के दक्षिणी (कोल्हान) और निकटवर्ती मध्य हिस्सों (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. 19 मार्च को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने को कहा है. इस दिन राज्य के मध्य हिस्सों में ज्यादा असर दिख सकता है. कभी-कभी हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. 19 मार्च को राज्य के संताल परगना वाले हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. वहां मौसम की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 22 मार्च से मौसम शुष्क हो सकता है.

नौ से 10 डिग्री सेसि तक गिर सकता है अधिकतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारिश और बादल के कारण अधिकतम तापमान गिर सकता है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे जा सकता है. राजधानी का अधिकतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेसि तक गिर सकता है. शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेसि के आसपास रहा. यह 20 मार्च को 25 डिग्री सेसि या इससे भी नीचे जा सकता है. न्यूनतम तापमान भी 15 से 16 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है.

Also Read- Weather Forecast : झारखंड में होगी बारिश, जानें दिल्ली-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola