Ranchi: इबोला का अलर्ट जारी, अफ्रीकी देशों से आनेवाले यात्रियों की रांची एयरपोर्ट पर होगी जांच

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर AI Image

Ranchi: इबोला संक्रमण के खतरे को देखते हुए रांची एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है. अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य की गई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

राजेश झा
Ranchi: अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गयी है. एयरपोर्ट पर अफ्रीकी देशों से आनेवाले यात्रियों की विशेष स्वास्थ्य जांच की जायेगी. इसके लिए टर्मिनल बिल्डिंग के आगमन हॉल में विशेष जांच कक्ष बनाया गया है. वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टर्मिनल भवन के बाहर एंबुलेंस भी तैनात रहेगी. सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने कहा कि जिन यात्रियों में इबोला के संदिग्ध लक्षण मिलेंगे, उन्हें 21 दिनों तक क्वारंटीन में रखा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ की गई बैठक

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट प्रबंधन, विभिन्न एयरलाइंस के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सीआइएसएफ जवानों के साथ बैठक की गयी है. बैठक में इबोला संक्रमण से बचाव और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक के बाद एयरपोर्ट से जुड़े कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. सिविल सर्जन ने कहा कि इबोला को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन, एहतियात जरूरी है. उन्होंने बताया कि अफ्रीकी देशों कोंबो, युगांडा और सूडान में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं. भारत में अभी तक इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

इबोला के प्रमुख लक्षण

सिविल सर्जन ने बताया कि इबोला एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है. यह संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क से फैल सकती है. समय पर पहचान और सावधानी बेहद जरूरी है. संक्रमण के दो से 21 दिनों के भीतर इसके लक्षण दिखायी दे सकते हैं. सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी और थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, गले में खराश, उल्टी और दस्त, पेट दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते व गंभीर स्थिति में शरीर के अंदर या बाहर रक्तस्राव.

कैसे फैलता है इबोला

सिविल सर्जन ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के खून, पसीने, लार, उल्टी या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क से, संक्रमित जानवरों के संपर्क से, संक्रमित कपड़े, बिस्तर या मेडिकल उपकरण छूने से यह फैलता है. यह बीमारी सामान्य हवा से फैलने वाली नहीं मानी जाती है.

क्या-क्या सावधानियां बरतें

  • बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोयें.
  • बीमार व्यक्ति के सीधे संपर्क से बचें.
  • मास्क और दस्ताने का उपयोग करें.
  • बिना जांच के संक्रमित व्यक्ति के कपड़े या सामान न छूएं.
  • भीड़-भाड़ वाले स्थानों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें.

ये भी पढ़ें…

Ranchi: 10 साल में भाजपा के 5 पदाधिकारियों को मिला राज्यसभा का टिकट

बांबे हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज, झारखंड से रहा गहरा नाता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola