Ranchi: 10 साल में भाजपा के 5 पदाधिकारियों को मिला राज्यसभा का टिकट

Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 28 May 2026 6:49 PM

विज्ञापन

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026

Ranchi: भाजपा ने पिछले 10 सालों में संगठन में सक्रिय 5 पदाधिकारियों को राज्यसभा भेजा. कई बार भाजपा ने बाहरी चेहरों पर भी भरोसा दिखाया है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

सतीश कुमार
Ranchi: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. भाजपा के पास जीत के लिए पूर्ण बहुमत के जरूरी आंकड़े नहीं होने के बावजूद पार्टी ने इस चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का रणनीतिक फैसला लिया है. राज्यसभा सीट पर पहली वरीयता की जीत दर्ज करने के लिए कम से कम 28 वोटों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में एनडीए गठबंधन के पास कुल 24 विधायक ही हैं. इस चुनावी रणनीति को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक भी हो चुकी है, जिसमें प्रत्याशियों के संभावित नामों पर विस्तृत चर्चा की गयी.

चुनाव समिति ने अंतिम चयन व केंद्रीय नेतृत्व को तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम भेजने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को सर्वसम्मति से अधिकृत किया है.

संगठन के चेहरों पर केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा

इधर, राज्यसभा के लिए भाजपा उम्मीदवार को लेकर राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी तेज हो गयी है. राज्य गठन के बाद से अब तक झारखंड से भाजपा के कुल 14 सांसद राज्यसभा की दहलीज तक पहुंचे हैं. आंकड़ों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में पार्टी के मूल प्रदेश पदाधिकारियों पर विशेष भरोसा जताया है और उन्हें उच्च सदन भेजने का काम किया है. इसकी शुरुआत वर्ष 2016 में हुई, जब भाजपा से दो उम्मीदवार जीतकर राज्यसभा पहुंचे थे, जिनमें तत्कालीन प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार शामिल थे. इसके बाद संगठन की पृष्ठभूमि से आने वाले पदाधिकारियों समीर उरांव, दीपक प्रकाश, आदित्य साहू और हाल ही में प्रदीप वर्मा को राज्यसभा भेजा गया.

अहलुवालिया को मिला दो बार मौका, बाहरी पर भी लगा दांव

झारखंड राज्य के गठन के बाद से एसएस अहलुवालिया ही भाजपा के एकमात्र ऐसे नेता रहे हैं, जिन्हें झारखंड कोटे की सीट से दो बार राज्यसभा जाने का गौरव प्राप्त हुआ है. इसके अलावा, भाजपा ने समय-समय पर झारखंड से कई बाहरी व केंद्रीय स्तर के बड़े चेहरों को भी राज्यसभा भेजा है. इनमें प्रख्यात पत्रकार एमजे अकबर, जेपीएन सिंह, एसएस अहलुवालिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोख्तार अब्बास नकवी जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं

झारखंड की सीट से राज्यसभा जाने वाले भाजपा सांसद

सांसद का नामकार्यकाल
एसएस अहलुवालिया03 अप्रैल 2000 से 02 अप्रैल 2006
अभय कांत प्रसाद05 जून 2002 से 07 जुलाई 2004
अजय मारू10 अप्रैल 2002 से 09 अप्रैल 2008
देवदास आप्टे02 जुलाई 2002 से 09 अप्रैल 2008
यशवंत सिन्हा08 जुलाई 2004 से 16 मई 2009
एसएस अहलुवालिया03 अप्रैल 2006 से 02 अप्रैल 2012
जेपीएन सिंह10 अप्रैल 2008 से 09 अप्रैल 2014
एमजे अकबर03 जुलाई 2015 से 29 जून 2016
महेश पोद्दार08 जुलाई 2016 से 07 जुलाई 2022
मोख्तार अब्बास नकवी08 जुलाई 2016 से 07 जुलाई 2022
समीर उरांव04 मई 2018 से 03 मई 2024
दीपक प्रकाश22 जून 2020 से 21 जून 2026
आदित्य साहू08 जुलाई 2022 से 07 जुलाई 2028
प्रदीप वर्मा04 मई 2024 से 03 मई 2030

ये भी पढ़ें…

बांबे हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज, झारखंड से रहा गहरा नाता

झारखंड के 94 केंद्रों पर 45000 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा, 31 मई को होगा एग्जाम

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola